LSG vs MI- मैच तो मुंबई की मुट्ठी में था फिर मोहसिन खान ने छीन ली जीत, जानें- आखिरी ओवर की पूरी कहानी

Indian Premier League में मंगलवार को मुंबई की टीम को जीत के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए थे लेकिन मोहसिन खान ने पलट दी बाजी...

Published date india.com Updated: May 17, 2023 8:35 AM IST
Mohsin Khan vs MI
मोहसिन खान, लखनऊ सुपर जायंट्स @IPL-BCCI

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मंगलवार को खेले गए रोमांचक मैच में मुंबई इंडियन्स (MI) को 5 रन से हरा दिया. मैच के आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 11 रन ही बनाने थे और उसके लिए क्रीज पर टिम डेविड और कैमरुन ग्रीन की धाकड़ जोड़ी मौजूद थी. लेकिन लखनऊ की ओर से युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्होंने पूरी बाजी ही पलट दी. इससे पहले जब मुंबई को आखिरी 12 बॉल में 30 रन की दरकार थी, तब मैच के 19वें ओवर में टिम डेविड ने 2 छक्के जड़कर ओवर से कुल 19 रन बटोरे थे और लग रहा था कि अब इस मैच पर मुंबई इंडियन्स का ही कब्जा होगा. लेकिन मोहसिन खान ने ये होने नहीं दिया.

मुंबई की टीम यहां 178 रनों के बड़े स्कोर का पीछा कर रही थी, लेकिन पारी के अंत तक वह 172 रन ही बना सकी और 5 रन से यह मैच हारकर अब प्लेऑफ में भी उसकी उम्मीदें धुंधली हो गई हैं. 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 167 रन था और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड 17 बॉल में 29 रन बनाकर क्रीज पर थे, जबकि कैमरुन ग्रीन भी 2 रन पर नाबाद थे. मोहिसन को इस ओवर में कोई विकेट तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से लखनऊ को जीत दिलाकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें बढ़ा दीं.

यह है आखिरी ओवर की पूरी कहानी

  • पहला बॉल- लेग स्टंप पर फुल लेंग्थ गेंद, ग्रीन इस पर रन नहीं बना पाए.
  • दूसरा बॉल- ऑफ स्‍टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ, डीप मिड विकेट पर ग्रीन ने बैट घुमाया लेकिन फील्डर वहां तैनात, मिला सिर्फ एक रन.
  • तीसरा बॉल- ऑफ स्‍टंप के करीब फुल लेंथ गेंद, जिस पर टिम डेविड ने डीप कवर पर ड्राइव कर एक रन दौड़ा.
  • चौथा बॉल- इस बार यॉर्कर गेंद, ग्रीन इसे जब तक समझ पाते, तब तक बॉल विकेटकीपर के दस्तानों में और यह डॉट बॉल.
  • पांचवा बॉल- यह गेंद स्‍टंप पर फुल लेंथ गेंद, जिस पर एक्‍स्‍ट्रा कवर पर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लिया.

अब एक बॉल पर मुंबई को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे. लखनऊ का खेमा जोश से भर गया और जीत का जश्न शुरू हो गया क्योंकि यहां मुंबई छक्का भी जड़ दे भी लखनऊ को 1 रन से जीत मिलेगी. यानी उसे भरपूर 2 अंक मिलेंगे. लेकिन कोचिंग स्टाफ के सदस्य विजय दहिया ने मैदान के बाहर से इशारा किया कि अभी धैर्य नहीं खोना है. आखिरी गेंद हर हाल में सही ढंग से फेंकी जाए. वह नो बॉल या वाइड बॉल न हो, जिससे कि मुंबई को फिर कोई मौका मिल पाए.

  • छठा बॉल- यह बॉल ऑफ स्‍टंप पर लेंथ बॉल, जिस पर टिम डेविड डीप स्क्वायर लेग पर दो रन बनाए. लेकिन मुंबई जीत से दूर रह गई और उसे 5 रन से यह मैच गंवाना पड़ा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.