IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनी नंबर 1 टीम, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार दूसरी हार

LSG vs SRH IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन ही बना पाई. लखनऊ ने इस लक्ष्य को 16 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने 35 और क्रुणाल पांड्या ने 34 रन का योगदान दिया.

Published date india.com Published: April 7, 2023 11:31 PM IST
IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनी नंबर 1 टीम, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार दूसरी हार
LSG vs SRH IPL 2023

लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 10वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad) को 5 विकेट से हरा दिया.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन ही बना पाई. लखनऊ ने इस लक्ष्य को 16 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने 35 और क्रुणाल पांड्या ने 34 रन का योगदान दिया.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनी नंबर 1 टीम

इस जीत के बाद लखनऊ की टीम आईपीएल 2023 की अंकतालिका में नंबर वन टी बन गई है. लखनऊ की इस सीजन में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और दोनों जीत टीम को घर में ही मिली है. टीम के अब चार अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट भी 4 +1.358 का हो गया है. गुजरात की टीम अब दो मैचो में चार अंकों के साथ दूसरे नंबर खिसक गई है. पंजाब किंग्स भी चार अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

हैदराबाद को अभी भी पहली जीत की तलाश

हैदराबाद को अब पहले दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है और टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है. वहीं, हैदराबाद का अंकतालिका में अभी खाता नहीं खुल पाया है. टीम को पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा था और अब एडेन मारक्रम की कप्तानी में भी हार झेलनी पड़ी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे पहले, अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 121 रन पर रोक दिया. लखनऊ के लिए कृणाल पंड्या ने तीन और अमित मिश्रा ने दो विकेट लिए. सनराइजर्स के लिए आखिर में अब्दुल समाद ने दस गेंद में 21 रन बनाए.

40 साल के अमित मिश्रा छाए

इस मुकाबले में 40 साल के अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए. उन्होंने साथ ही डाइव राहुल त्रिपाठी का एक शानदार कैच भी पकड़ा. त्रिपाठी उस समय 35 रन पर बल्लेबाजी कर थे. लेकिन वह यश ठाकुर की गेंद पर लेग में मिश्रा को कैच दे बैठे.

क्रुणाल पांड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी केवल 23 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए क्रुणाल पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.