रोमांचक जीत के बाद KL Rahul ने कहा- संजू सैमसन का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट

KL Rahul LSG: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने इस जीत के बाद कहा कि राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाईंट रहा.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: April 20, 2023, 7:00 AM IST

लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के 26वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (LSG vs RR) को 10 रन से हरा दिया. लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में राजस्थान की टीम 6 विकेट पर 144 रन ही बना सकी.

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने इस जीत के बाद कहा कि राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाईंट रहा. 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को जोस बटलर (40) और यशस्वी जायसवाल (44) ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी करके मजबूत शुरुआत दी. हालांकि इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई. जायसवाल ने 35 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के जबकि बटलर ने 41 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया.

राहुल ने मैच के बाद कहा, ” 10 ओवर में, मुझे और काइल को जो संदेश भेजा गया था वह था कि 160 इस ट्रैक पर एक अच्छा टोटल होगा. उनके पास कुछ अच्छे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने परिस्थितियों का फायदा उठाया. हमने 10 रन कम बना पाए लेकिन गेंद से भरपाई कर ली. ओस नहीं थी तो दोनों ही टीमों को फायदा हुआ लेकिन हमने बेहतर गेंदबाजी की। हमने कल पिच देखी, 195 वाला टारगेट का मांइडसेट था लेकिन पिच काफी लो था और गेंद बल्ले पर पर अच्छे से नहीं आ रही थी. हमारी साझेदारी अच्छी होत तो 170 रन बन जाते.”

कप्तान संजू सैमसन दो रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि पिछले मैच के हीरो शिमरन हेटमायर भी दो ही रन बनाकर आउट हो गए. देवदत्त पडिकल ने 26 जबकि रियान पराग ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया. इस सीजन में 26 में से अब तक 18 मुकाबले आखिरी ओवर तक गया है.

उन्होंने आगे कहा, ” मुझे लगता है कि इम्पैक्ट प्लेयर (मिश्रा) से संजू सैमसन का आउट होना रहा और दो विकेट एक साथ गिरना, मैच का टर्निंग प्वाईंट था. हम जानते हैं कि राजस्थान की ताकत उनके शीर्ष चार बल्लेबाज हैं, इसलिए हमें उन्हें आउट करने के लिए अपनी योजना बनाने की जरूरत थी.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.