
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
लखनऊ: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में लगातार पांच हार के बाद जीत की पटरी पर लौट आई है. चेन्नई ने सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए 18वें सीजन के 30वें मैच में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया.
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को 7 विकेट पर 166 रन पर रोक दिया और फिर तीन गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. चेन्नई की 7 मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि लखनऊ को 7 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.
MS Dhoni ने रचा इतिहास, IPL में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
विजेता चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने नाबाद 43 और कप्तान एमएस धोनी ने नाबाद 26 रन बनाए. दोनों ने छठे विकेट के लिए 28 गेंदों पर 57 रनों की अविजित साझेदारी की. दुबे ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के जबकि धोनी ने 11 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया.
उनके अलावा चेन्नई के लिए अपना डेब्यू मैच खेलने वाले शैख रशीद ने 19 गेंदों पर 27, रचिन रवींद्र ने 22 गेंदों पर 37 रन बनाए.
IPL 2025 में सबसे ज्यादा लंबे छक्के मारने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
इससे पहले, कप्तान ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की जिसके दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सात विकेट पर 166 रन बनाए. पंत ने 49 गेंद में 63 रन बनाए. उन्हें शुरूआत में दिक्कत हुई लेकिन धीरे धीरे लय हासिल कर ली और अब्दुल समद (20) के साथ पांचवें विकेट के लिये 33 गेंद में 53 रन बनाए.
लगातार पांच पराजय का सामना करके आई चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पहले ही ओवर में एडेन माक्ररम को आउट किया जिनका बेहतरीन कैच पीछे की ओर दौड़ते हुए राहुल त्रिपाठी ने लपका.
दो ओवर बाद अंशुल कम्बोज ने शानदार फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन को पगबाधा आउट किया. निजी कारणों से पिछले मैच से बाहर रहने के बाद मिचेल मार्श ने खलील को लगातार दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाया.
वहीं अब तक टूर्नामेंट में जूझते नजर आये पंत ने कुछ अपारंपरिक लेकिन आत्मविश्वास से भरे शॉट्स खेले. इनमें जैमी ओवरटन की गेंद पर रिवर्स स्कूप पर जड़ा छक्का शामिल है.
अनुभवी रविंद्र जडेजा ने पहले ओवर में दस रन दिये लेकिन दूसरे ओवर में शानदार वापसी करके मार्श का विकेट लिया. युवा आयुष बड़ोनी (17 गेंद में 22 रन ) ने ओवरटन को लगातार दो छक्के लगाकर लखनऊ को 12 ओवर के बाद तीन विकेट पर 95 रन तक पहुंचाया.
पंत ने मथीषा पथिराना को चौका लगाया. बडोनी को दो जीवनदान भी मिले जब पहली बार वह नोबॉल पर लपके गए और फिर जडेजा की गेंद पर पगबाधा होने से बचे. वह आखिरकार जडेजा का ही शिकार हुए और धोनी ने चुस्त स्टम्पिंग करके उन्हें रवाना किया.
चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद ने बीच के ओवरों में चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिए. पथिराना 18वें ओवर में लौटे तो पंत ने उन्हें दो छक्के लगाए. पंत और समद जमकर खेल रहे थे जब धोनी ने दोनों को रवाना करने में अहम भूमिका निभाई. पहले उन्होंने दूसरे छोर से सटीक थ्रो मारकर समद को रन आउट किया. इसके बाद अगली गेंद पर पंत का ऊंचा कैच लपका.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.