By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Lungi Ngidi Matthew Breetzke Lead Sa To Fifth Consecutive Odi Series Win Over Australia
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया का घर पर हुआ बुरा हाल, वनडे सीरीज पर साउथ अफ्रीका ने किया कब्जा
AUS vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर 3 मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया है.
साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज में मिली हार का बदला ऑस्ट्रेलिया से ले लिया है. कंगारू को घर पर वनडे सीरीज में हार झेलनी पड़ी है. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से मात दी है. वही पहले वनडे में अफ्रीका ने 98 रन से मैच अपने नाम किया था. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए. जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी के सामने 37.4 ओवर में 193 रन पर ढह गई.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 74 गेंद पर 2 छक्के और 12 चौके की मदद से 87 रन की पारी खेली. लेकिन उनका अकेला प्रयास ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए काफी नहीं था. वही कैमरून ग्रीन 35 रन बनाकर दूसरे बेस्ट स्कोरर रहे. वही लुंगी एनगिडी ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए. जबकि नांद्रे बर्गर और एस मुथुसामी ने 2-2 विकेट लिए. वही वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए.
अच्छी नहीं रही थी अफ्रीका की शुरुआत
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 23 के स्कोर पर दोनों ओपनर लौट गए थे. इसके बाद टोनी डे जॉर्जी और मैथ्यू ब्रीट्जके ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. जॉर्जी 38 रन बनाकर आउट हुए. स्टब्स ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की थी.
मैथ्यू ब्रीट्जके 78 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवर में 277 रन पर सिमट गई. ट्रिस्टन स्टब्स ने 74, वियान मुल्डर ने 26 और केशव महाराज ने 22 रन बनाए.
एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे. दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 10 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए. जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट लिए. जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला.
Also Read:
-
AUS vs SA 3rd ODI: सबसे बड़ी हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी बड़ी जीत
-
Most 400+ Team Scores in ODIs: वनडे में सबसे ज्यादा बार 400 प्लस स्कोर बनाने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया नहीं ये देश है टॉप पर
-
ODI RECORDS: ऑस्ट्रेलिया ने बनाया दूसरा हाईएस्ट स्कोर; ग्रीन ने ठोका सेकेंड फास्ट हंड्रेड, वनडे में पहली बार हुआ ये करिश्मा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें