अश्विन-चहल को एशिया कप 2023 टीम से बाहर रखने पर भड़के पूर्व दिग्गज, कहा- उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं हुआ  

Madan Lal slams Team India’s Asia Cup selection: मदनलाल ने चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए.

Published date india.com Published: August 22, 2023 1:17 PM IST
Ravichandran Ashwin Yuzvendra Chahal Twitter
Ravichandran Ashwin with Yuzvendra Chahal @ Twitter

पूर्व क्रिकेटर मदनलाल और करसन घावरी का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को विश्वकप से पहले एशिया कप 2023 भारतीय टीम में शामिल होना चाहिए था. भारत ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में चुना है. स्पिन विभाग में उनका साथ देने के लिए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है.

मदनलाल ने पीटीआई से कहा, ” ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुलदीप यादव को अच्छी तरह से खेलते हैं. युजवेंद्र चहल को मौका मिलना चाहिए था. वह मैच विजेता गेंदबाज है. अश्विन ऐसा गेंदबाज है जिसने 500-600 विकेट लिए हैं. वह जानता है कि विकेट कैसे लेने होते हैं. हमने उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खिलाया, ऐसा क्यों किया गया यह टीम प्रबंधन बेहतर जानता होगा.”

घावरी ने विश्व कप की टीम ने अश्विन को रखने की वकालत की और कहा कि भारतीय परिस्थितियों में वह बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ” अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 712 विकेट लेने के बाद अब अश्विन को क्या साबित करना है. सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया. अश्विन बेहतरीन गेंदबाज है और उसे एशिया कप की टीम में चुना जाना चाहिए था. वह भारतीय पिचों पर वनडे विश्वकप में महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित होगा.”

राहुल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर सवाल

मदनलाल ने चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ” कुल मिलाकर यह वही टीम है जिसके बारे में हम सोच रहे थे. सबसे बड़ी चिंता फिटनेस को लेकर है क्योंकि एशिया कप और विश्वकप दोनों बड़ी प्रतियोगिताएं हैं और इनमें फिटनेस का स्तर महत्वपूर्ण हो जाता है.”

तिलक की जगह यशस्वी को रखना चाहिए था

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

घावरी ने कहा कि भारत को तिलक वर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में रखना चाहिए था. उन्होंने कहा, ” यशस्वी ने वेस्टइंडीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. वह शानदार फॉर्म में है और वह जिस तरह का प्रदर्शन कर रहा है उसे देखते हुए उसको एशिया कप की टीम में होना चाहिए था. हर कोई वर्मा को बेहद प्रतिभाशाली मान रहा है लेकिन उसका प्रदर्शन कहां है. उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा.”

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (रिजर्व).

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.