21 साल के इस अनजान स्पिनर पर आयपीएल ऑक्शन में बरसेगा पैसा, घरेलू क्रिकेट में किया है कारनामा

Manav Suthar: IPL Auction 2024 में कई नामी खिलाड़ियों पर बोली लगती है. लेकिन इसके साथ ही युवाओं के लिए भी यह किस्मत खोलने वाला होता है. तो इस बार IPL नीलामी में 21 साल के इस स्पिनर पर भी पैसा बरस सकता है.

Published date india.com Updated: December 19, 2023 11:12 AM IST
manav-suthar

IPL 2024 Auction Latest News: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए नीलामी (IPL Auction 2024) कुछ ही देर में शुरू होने वाली है. कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो सकती है. दुनियाभर के क्रिकेटर्स इस मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे. इन पर तो सभी की नजरें रहने वाली ही हैं लेकिन साथ ही कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जिनका नाम तो आपने ज्यादा नहीं सुना होगा. लेकिन उन पर फ्रैंचाइजी टीमें जमकर पैसा खर्च करती हैं. ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है मानव सुतार (Manav Suthar). आखिर क्या है इस खिलाड़ी की खासियत और क्यों यह होगा फ्रैंचाइजी की पसंद.

आमतौर पर बाएं हाथ के घरेलू स्पिनर्स पर फ्रैंचाइजी टीमों की नजरें रहती हैं. और 21 साल के मानव सुत्तार पर भी काफी टीमें दांव लगा सकती हैं. मानव सुत्तार के लिए घरेलू सीजन शानदार रहा है. उन्होंने 2022-23 में बल्लेबाजों को बहुत परेशान किया. सुत्तार ने इस घरेलू सीजन में कुल 90 विकेट लिए. वह राजस्था के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. रणजी ट्रोॉफी (Ranji Trophy) में 6 मैचों में उन्होंने 39 विकेट लिए. इससे पहले अंडर-25 वनडे मुकाबलों में भी उन्होंने 14 विकेट लिए. इसके साथ ही सीके नायुड ट्रॉफी में उन्होंने 37 विकेट अपने नाम किए.

मानव गुजरात टाइटंस के लिए नेट बोलर थे. और साथ ही मुंबई इंडियंस के टैलंट डेवलेपमेंट दल का भी हिस्सा थे. यहां रहकर उन्होंने काफी कुछ सीखा. पाकिस्तान ए के खिलाफ इमर्जिंग टीम्स एशिय कप में भी उन्होने 26 रन देकर तीन विकेट लिए थे. इससे उन्हें काफी फायदा होगा.

कहां होगी आईपीएल की नीलामी

आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई के कोका-कोला एरिना में होगी. भारतीय समय के हिसाब से यह नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी. इस बार कुल 333 खिलाड़ी बोली में शामिल हैं. कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. ज्यादातर टीमें पूरी हो चुकी हैं और इसलिए मिनी ऑक्शन है. ऑक्शन से पहले भी टीमों ने कुछ खिलाड़ी ट्रेड भी किए थे. हार्दिक पंड्या ट्रेड हो कर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए. टीम ने उन्हें रोहित शर्मा की जग टीम का कप्तान भी बना दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.