भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने यहां महिला टी20 एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ टीम के मैच के बाद एक दिल छू लेने वाली पहल करते हुए व्हीलचेयर पर बैठी एक लड़की को मोबाइल फोन उपहार में दिया.
अपनी मां के साथ व्हीलचेयर पर स्टेडियम आईं आदिशा हेराथ को उस यकीन ही नहीं हुआ जब मंधाना उनसे मिलने आईं और उन्हें एक फोन गिफ्ट दिया. इस मुकाबलें में भारत की टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था. वही मंधाना ने भी पाकिस्तान के खिलाफ 40 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसके दम पर भारत ने बड़ी आसानी से मैच अपने हक में कर लिया.
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इस वाकये का वीडियो जारी करते हुए लिखा कि आदिशा हेराथ का क्रिकेट के प्रति प्रेम उन्हें तमाम चुनौतियों के बावजूद स्टेडियम तक ले आया. उनके दिन का मुख्य आकर्षण उन्हें अपनी पसंदीदा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ एक आश्चर्यजनक रूप से सुखद मुलाकात करने का मौका मिला। स्मृति ने उन्हें एक मोबाइल फोन उपहार में दिया.
Adeesha Herath’s love for cricket brought her to the stadium, despite all the challenges. The highlight of her day? A surprise encounter with her favorite cricketer, Smriti Mandhana, who handed her a mobile phone as a token of appreciation
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) July 20, 2024
मंधाना इस वीडियो में लड़की का नाम पूछ रही है. उन्होंने इस लड़की के साथ ‘हाई फाइव’ किया और फिर फोटो खिंचवाई. वही मंधाना ने कहा कि आपको क्रिकेट पसंद है, यह अच्छी बात है. आपने आज के मैच का लुत्फ उठाया. मैं हम सब की ओर से आपके लिए एक उपहार लाई हूं.
फैन आदिशा की मां ने कहा की हम अचानक से मैच देखने आये थे क्योंकि मेरी बेटी मैच देखने जाना चाहती थी. हम भारतीय टीम की मंधाना मैडम से मिले और उन्होंने मेरी बेटी को फोन उपहार में दिया। यह अप्रत्याशित था. मेरी बेटी भाग्यशाली है कि उसे उनसे यह उपहार मिला.आज भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच मैच खेला जाएगा. जिसमें जीत दर्ज करके भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.