By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Marcus Stoinis On Not Getting A Contract I Knew That Long Ago Its Great To Let The Kids Come In And Get An Opportunity
CSK के खिलाफ मैचविनिंग सेंचुरी के बाद स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया टीम के कॉन्ट्रेक्ट से बाहर किए जाने पर दिया बड़ा बयान
CSK vs LSG IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 124 रन बनाए और लखनऊ को एमए चिदंबरम स्टेडियम में मंगलवार को चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) को 6 विकेट से जीत दिलाई. स्टोइनिस 63 गेंदों पर 13 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 124 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी की मदद से एलएसजी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल का सबसे सफल रन-चेज़ दर्ज किया. यह रिकॉर्ड पहले शिखर धवन की पंजाब किंग्स के नाम था, जिन्होंने पिछले साल सीएसके के खिलाफ 201 रन बनाए थे.
हालांकि हैरानी की बात ये है कि आईपीएल में सीएसके के खिलाफ मैचविनिंग पारी खेलने वाले स्टोइनिस को ऑस्ट्रेलिया के सालाना कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया है. लेकिन स्टोइनिस ने कहा कि उन्हें इस बारे में पहले से पता था और वो कॉन्ट्रेक्ट ना मिलने से दुखी नहीं हैं.
सीएसके के खिलाफ मैच के बाद स्टोइनिस ने इस बारे में कहा, “मेरे कोच (ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच) के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, मुझे कोई कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिल रहा है, यह मुझे बहुत पहले से पता था. युवा खिलाड़ियों को टीम में आने और मौका मिलने देना बहुत अच्छा है, मैं उन्हें अपना स्पॉट देकर खुश हूं. लेकिन खेल के मोर्चे पर, मैं खेलना और योगदान देना चाहूंगा.”
स्टोइनिस की शतकीय पारी के दम पर, सुपर जायंट्स ने अपनी पारी में 3 गेंद बाकी रहते 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा कप चेन्नई को उनके घर में हराया. अपनी पारी पर बात करते हुए स्टोइनिस ने कहा, “इन प्रतियोगिताओं में, मुझसे बेहतर कई बेहतर ओपनिंग बल्लेबाज हैं इसलिए मैं इसे उन पर छोड़ दूंगा. यह सिर्फ आगे बढ़ने की बात नहीं है, कुछ गेंदबाज थे जिन्हें हम निशाना बनाना चाहते थे और कुछ गेंदबाज़ थे जिनके ख़िलाफ़ हम अधिक सतर्क रहना चाहते थे.”
Also read:IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया महारिकॉर्ड, CSK के लिए शतक बनाने वाले पहले कप्तान बने
उन्होंने कहा, “एक ऐसा दौर था जब मैं बाउंड्री नहीं लगा पा रहा था इसलिए यह बहुत अच्छा था कि पूरन आकर दबाव हटा सकता था. बहुत सारे उतार-चढ़ाव, बस इसे नियंत्रण में रखने की कोशिश की गई. आप योजना बना रहे हैं और संरचना बना रहे हैं, आप कुछ गेंदबाजों को पसंद नहीं कर रहे हैं और आप दूसरों को अधिक पसंद कर रहे हैं.”
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, “मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट बदल रहा है, जो स्कोर बनाए गए हैं, खिलाड़ी की प्रभावकारी भूमिका और टीमें गेंदबाजों का सामना कैसे कर रही हैं.”
एलएसजी का अगला मुकाबला संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से शनिवार, 27 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा.
Also Read:
-
IND vs SA: ऋतुराज गायकवाड़ के पहले शतक में उड़ा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बने ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज
-
KING KOHLI CREATED HISTORY: विराट कोहली ने रचा इतिहास, क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
-
Top 5 भारतीय बल्लेबाज जो टेस्ट टीम में लगातार ठोक रहे अपना दावा, कब मिलेगा मौका!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें