वर्ल्ड कप 2019 में भारत को खून के आंसू रुलाने वाले खिलाड़ी ने लिया संन्यास, MS Dhoni को दिया था सबसे बड़ा 'जख्म'

Martin Guptill announces retirement: 38 साल के गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए 47 टेस्ट, 198 वनडे और 122 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने इस दौरान न केवल कई मैचों में कीवी टीम को जीत दिलाई बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: January 8, 2025, 7:51 PM IST

नई दिल्ली: साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत और उसके तत्कालीन कप्ताम एमएस धोनी को सबसे बड़ा जख्म देने वाले खतरनारक खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. इस खिलाड़ी का नाम मार्टिन गुप्टिल है. न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार गुप्टिल ने मंगलवार को अपने 14 साल के लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया.

38 साल के गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए 47 टेस्ट, 198 वनडे और 122 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने इस दौरान न केवल कई मैचों में कीवी टीम को जीत दिलाई बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े. गुप्टिल के नाम वनडे में एक दोहरा शतक भी है. वनडे क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 237 रनों का है.

बाबर से भी ज्यादा बुरी हो गई विराट कोहली की हालत, रोहित शर्मा पर भी लटकी तलवार

वह न्यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. गुप्टिल ने अभी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से ही रिटायरमेंट लिया है और वह अभी फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

वर्ल्ड कप 2019 में भारत और धोनी को दिया था सबसे बड़ा ‘जख्म’

गुप्टिल वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और तत्कालीन कप्तान धोनी को सबसे बड़ा ‘जख्म’दिया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों के हराया था और फाइनल में प्रवेश किया था. लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई के हाथों न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था.

बरहाल, 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत खराब रही थी और केएल राहुल, रोहित शर्मा तथा विराट कोहली आउट हो चुके थे. लेकिन धोनी ने जडेजा के मिलकर साझेदारी बनाई थी.

ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद जसप्रीत बुमराह ने फिर रचा नया इतिहास, ऋषभ पंत को मिला प्रमोशन

जडेजा के 77 रनों पर आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि धोनी भारत को जीत दिला देंगे. टीम इंडिया को जीत के लिए 10 गेंदों पर तब 25 रन चाहिए था. लेकिन गप्टिल बीच में आ गए थे. गुप्टिल ने भारतीय पारी के 49वें ओवर में धोनी को दूर से सीधे थ्रो मारकर रन आउट कर दिया था. धोनी के रन आउट होते ही भारत का फाइनल खेलने का सपना टूट गया था. धोनी का ये रन आउट भारत की हार की वजह बनी थी.

डेब्यू मैच में ही ठोका था शतक

गुप्टिल ने साल 2009 में न्यूजीलैंड के लिए वनडे डेब्यू मैच में ही शतक ठोक दिया था. उन्होंने अपना डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. गुप्टिल ने इसके बाद 2009 में ही टेस्ट और T20I में डेब्यू किया था. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2015 में दोहरा शतक जड़ा था.

ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा Hat-Trick लेने वाले दुनिया के 6 महान गेंदबाज

वनडे में उनके नाम 198 वनडे मैचों में 7346 रन है. वनडे में उनके नाम 18 शतक और 39 अर्धशतक है. गुप्टिल ने 47 टेस्ट मैचों में 2586 रन बनाए. टेस्ट में उनके नाम तीन शतक और 17 अर्धशतक है. वहीं, 122 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 3531 रन दर्ज हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम दो शतक और 20 अर्धशतक है.

इस शख्स को दिया खास धन्यवाद

मार्टिन गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, ” बचपन से ही न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरा सपना था. मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलकर भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं. मैं टीम के साथ बनाई गई यादों को हमेशा संजोकर रखूंगा. मैं अपने टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, विशेष रूप से मार्क ओ’डोनेल को, जिन्होंने अंडर 19 स्तर से मुझे ट्रेनिंग दी और मेरे करियर में लगातार सपोर्ट करते रहे.”

टीम इंडिया से ड्रॉप हो सकते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा, देवाजीत सेकिया से कड़े एक्शन की उम्मीद

उन्होंने आगे कहा, ” एक खास धन्यवाद मैनेजर लीन मैकगोल्ड्रिक को भी जाना चाहिए. मेरी पत्नी लौरा और हमारे बच्चों हार्ले और टेडी को भी थैंक्स. ये सभी खेल में आने वाले उतार-चढ़ाव में मेरे सपोर्टर रहे और हमेशा मेरे साथ बने रहे. मैं इनका सदैव आभारी रहूंगा. सबसे आखिरी में उन्होंने फैंस को भी धन्यवाद दिया.”

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.