T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज! मयंक यादव की फिटनेस पर आई बड़ी अपडेट

Mayank Yadav injury update: लगातार 155 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक को पहले दो मैचों में ‘मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार मिला, लेकिन तीसरे मैच में उन्हें खिंचाव का सामना करना पड़ा. 

Published date india.com Updated: April 29, 2024 11:47 PM IST
How to handle LSG’s Mayank Yadav
मयंक यादव (BCCI)

लखनऊ: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अपना अगला मैच मंगलवार को अपने घर में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलना है. लीग के 17वें सीजन में लखनऊ की टीम नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के बाद 10 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है और वो  अभी प्लेऑफ की दौड़ में कायम है. वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अब काफी देर हो चुकी है क्योंकि टीम नौ मैचों में अब तक केवल तीन ही मुकाबले जीत पाई है. मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले लखनऊ की टीम को एक गुड न्यूज मिली है.

तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव पेट के निचले हिस्से में खिंचाव से पूरी तरह उबर गए हैं और उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्हें अंतिम 12 में शामिल किया जा सकता है. लगातार 155 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक को पहले दो मैचों में ‘मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार मिला लेकिन तीसरे मैच में एक ओवर फेंकने के बाद उन्हें खिंचाव का सामना करना पड़ा.

T20 World Cup 2024: अहमदाबाद में होगी चीफ सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग, इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान

21 वर्षीय तेज गेंदबाज तीन सप्ताह के रिहैबिलिटेशन के बाद दोबारा फिटनेस के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है. मयंक ने अब तक तीन मैच में छह विकेट लिए हैं.

सुपर जाइंटस के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ” मयंक फिट है और उसने अपने सभी फिटनेस परीक्षण पास कर लिए हैं और हम कल संभावित 12 खिलाड़ियों में उसकी वापसी को लेकर उत्साहित हैं.” मयंक यादव को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में दावेदार के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने अपनी स्पीड से सबको प्रभावित किया है.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.