लखनऊ: लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के बाकी बके हुए मैचों से बाहर हो गए. टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ख़िलाफ होने वाले मैच से पहले इसकी जानकारी दी. लैंगदर ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि मयंक अब लीग चरण के किसी भी मैच में नहीं खेल पाएंगे. इसके अलावा लैंगर ने यह भी कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि मयंक नॉकआउट के लिए वापस आएं, लेकिन वास्तव में उनके लिए वापस आकर खेलना बेहद मुश्किल है.
लैंगर ने कहा, ”मयंक का स्कैन कराया गया और उन्हें उसी जगह टियर हुआ है जहां पिछली बार हुआ था. यह काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि हम देख चुके हैं कि वह क्या प्रभाव डाल सकते हैं. उनका रिहैब अच्छा हुआ था और पिछले मैच से पहले उन्हें बिल्कुल भी दर्द नहीं था, इसलिए यह उनके लिए बहुत दुखद है और यह टीम के लिए भी निराशाजनक है कि वह संभवतः शेष टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे. हम प्रार्थना करेंगे कि वह प्ले-ऑफ़ में खेल सकें, लेकिन वास्तविकता में उनके लिए वापस आकर टूर्नामेंट के अंत में खेल पाना काफ़ी मुश्किल होगा.”
VIDEO: विराट कोहली ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर बनाया प्लान, शुभमन गिल का हो गया काम तमाम!
मयंक ने पिछले सप्ताह मंगलवार को मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ मैच में लगभग तीन सप्ताह बाद वापसी की थी और फिर 3.1 ओवर फेंकने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था. आईपीएल 2024 में उन्होंने लगातार दो मैचों में सनसनी मचाई थी और फिर पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से दूर हो गए थे. इस बार आईपीएल में 155 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक ने चार मैचों में सात विकेट चटकाए हैं. लेकिन दो मैचों में वह अपने चार ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर सके.
MI के ख़िलाफ़ जीत हासिल करने के बाद LSG के कप्तान केएल राहुल ने कहा था, ” पिछले मैच में साइड पेन के कारण बाहर थे ना कि साइड स्ट्रेन के चलते. MI के ख़िलाफ़ चौथे ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद भी उसने वही बोला कि थोड़ा दुख रहा है. मैंने कहा कि बाहर चले जाओ और पांच गेंदों के लिए खतरा मत लो. वह युवा है और हमारे लिए काफ़ी अहम है तो हमें उसकी देखभाल करनी होगी.”
‘धोनी मेरे पिता….; माही से मिले मार्गदर्शन पर CSK पेसर पथिराना का इमोशनल रिएक्शन वायरल
MI के ख़िलाफ़ लखनऊ में हुए मैच के बाद देखा गया कि मयंक ने जसप्रीत बुमराह के साथ लंबी बातचीत की थी. अब लैंगर ने उस बातचीत पर प्रकाश डालते हुए बताया है कि युवा तेज़ गेंदबाज़ों के लिए कितनी मुश्किल होती है.
लैंगर ने कहा, ” तेज़ गेंदबाज़ों को लेकर हमेशा लंबी बातचीत होगी. मुझे पता है कि पिछले मैच के बाद उसने बुमराह के साथ बात की थी और उन्होंने भरोसा दिलाया था कि यदि आप तेज़ गेंदबाज़ हैं तो युवा तेज़ गेंदबाज के रूप में आपका सफर ऐसा होगा कि आपको चोटों का सामना करना होगा. मेरे अनुभव में हर तेज गेंदबाज को जब तक कि वह 25-26 साल का नहीं हो जाता उसे अलग-अलग चोटों का सामना करना होगा.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.