Ashes: मेलबर्न में फैन्स की भीड़ ने तोड़ा 2015 वर्ल्ड कप फाइनल का रिकॉर्ड, एक साथ पहली बार टेस्ट देखने पहुंचे इतने लोग

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की धमाकेदार शुरुआत हो गई है. मैच के पहले ही दिन यहां रिकॉर्ड 94,199 दर्शकों ने एंट्री कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

Published date india.com Published: December 26, 2025 3:48 PM IST
MCG
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड @Instagram

AUS vs ENG- Boxing Day Test At Melbourne Cricket Ground: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही 5 टेस्ट की सीरीज में मेजबान कंगारू भले ही सीरीज पर 3-0 की लीड लेकर कब्जा जमा चुके हैं. लेकिन फैन्स में इस सीरीज के रोमांच में कोई कमी नहीं आई है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में शुरू हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में आज दर्शकों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस मैच का लुत्फ लेने के लिए यहां 94,199 दर्शक पहुंचे थे, जो संख्या वर्ल्ड कप 2015 के फाइनल (AUS vs NZ) देखने आए 90,013 दर्शकों से कहीं ज्यादा है.

दर्शकों के इस हुजूम ने अब एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट कर दिया है. यह पहली बार है, जब किसी क्रिकेट मैच को देखने के लिए एक साथ इतने लोग एक स्थान पर जमा हुए. इसके अलावा यह किसी टेस्ट मैच के एक दिन सबसे ज्यादा भीड़ जमा होने का भी रिकॉर्ड है.

इससे पहले किसी टेस्ट मैच को देखने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ किसी दिन जुटी थी, तो वह 26 दिसंबर 2013 का दिन था, जब एशेज सीरीज के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 91,112 दर्शक यहां जुटे थे. इस साल यह दिन नए रिकॉर्ड के नाम हो गया.

बता दें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) ने साल 1950 में मेलबर्न में पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की मेजबानी की थी. तब से, उसके पास हर गर्मियों में मार्च के आखिर तक MCG का इस्तेमाल करने का कॉन्ट्रैक्ट अधिकार है. भले ही इस महीने में अक्सर उस जगह का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल के लिए किया जाता हो. इस साल की शुरुआत में,CA ने MCG के साथ अपना वेन्यू किराए का एग्रीमेंट 2030-31 की गर्मियों तक बढ़ा दिया है.

मार्च 2027 में ये दोनों टीमें इस मैदान पर पहली बार पिंक बॉल टेस्ट मैच भी खेलती नजर आएंगी. तब एशेज सीरीज को 150 साल पूरे हो रहे हैं और उसकी 150वीं वर्षगांठ के मौके पर दोनों देश यहां डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेंगे. वह पहला मौका होगा, जब ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम मेलबर्न के इस ऐतिहासिक मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेलती दिखेगी. इस टेस्ट मैच के लिए 11 से 15 मार्च 2027 की तारीख तय की गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके लिए अपने इतिहास में पहली बार टिकट बैलेट शुरू किया है. यह बैलेट 23 दिसंबर से शुरू हो चुका है और 6 फरवरी 2026 तक चलेगा. इसके बंद होने के बाद एंट्रीज को रेंडम आधारित किया जाएगा और सफल आवेदकों को 13 फरवरी तक इसकी सूचना दी जाएगी.

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.