एशिया कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बांग्लादेश के बल्लेबाज नजमुल हसन शांतो और मेहदी हसन मिराज ने इतिहास रच दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में इन दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़ा और एशिया कप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. दोनों बल्लबाजों ने 13 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
मेहदी हसन मिराज 119 गेंद में 112 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हुए, मिराज की इस पारी में सात चौका और तीन छक्का शामिल था. वहीं नजमुल हसन शांतो 104 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने नौ चौका और दो छक्के लगाए.
एशिया कप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
नजमुल हसन शांतो और मेहदी हसन मिराज के बीच 194 रन की साझेदारी हुई. यह बांग्लादेश के लिए एशिया कप में सबसे बड़ी साझेदारी है. इन दोनों बल्लेबाजों ने 13 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. साल 2010 में कायेस और सिद्दीकी ने पाकिस्तान के खिलाफ 160 रन की साझेदारी की थी.
खास क्लब में शामिल हुए शांतो और मिराज:
मेहदी हसन मिराज और नजमुल हसन शांतो ने शतक लगाकर खास क्लब में जगह बनाई. मेहदी हसन मिराज एशिया कप में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पांचवें और नजमुल हसन शांतो छठे बल्लेबाज बने.
एशिया कप में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के बल्लेबाज:
मुशफिकुर रहीम
अनामुल हक
लिटन दास
आलोक कपाली
मेहदी हसन मिराज
नजमुल हसन शांतो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.