एशिया कप 2023 में बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ दिया है. मेहदी हसन मिराज का वनडे करियर का यह दूसरा शतक है, वहीं एशिया कप में शतक लगाने वाले वह पांचवें बांग्लादेश के खिलाड़ी हैं.
मेहदी हसन मिराज ने 115 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने नजमुल हसन शांतो के साथ एशिया कप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की. उन्होंने वनडे करियर का अपना बेस्ट स्कोर (100 रन) को भी पार कर लिया है. मेहदी हसन मिराज ने बतौर ओपनर भी पहला शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. अफगानिस्तान के खिलाफ वह 112 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. 112 रन की पारी में मेहदी हसन मिराज ने सात चौका और तीन छक्का लगाए.
मेहदी हसन मिराज और नजमुल हसन शांतो के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
नजमुल हसन शांतो और मेहदी हसन मिराज के बीच 194 रन की साझेदारी हुई. यह एशिया कप में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले कायेस और सिद्दीकी ने साल 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ 160 रन की साझेदारी की थी.
एशिया कप में शतक लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज:
मुशफिकुर रहीम
अनामुल हक
लिटन दास
आलोक कपाली
मेहदी हसन मिराज
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दिया 335 रन का टारगेट:
टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 334 रन बनाए. बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 335 रन का टारगेट रखा है. मेहदी हसन मिराज के अलावा नजमुल हसन शांतो ने भी शतक जड़ा और 104 रन की पारी खेलकर आउट हुए. शाकिब अल हसन 18 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे. मुशफिकुर रहीम ने 25 रन (15 गेंद) और मोहम्मद नईम ने 28 रन का योगदान दिया. बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.