एलिमिनेटर में लखनऊ की हार के बाद मुंबई के खिलाड़ियों ने दिखाया नवीन उल हक को आईना

प्लेऑफ की दौड़ में शामिल RCB जब अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटन्स से हारी तो नवीन उल हक ने आम की तस्वीरें पोस्ट कर मौज ली थी. इस बार लखनऊ हार गई तो मुंबई के प्लेयर्स ने नवीन को आईना दिखाने की कोशिश की.

Published date india.com Published: May 25, 2023 10:40 AM IST
MI Players with mangoes
आम के साथ तस्वीर खिंचाते मुंबई के खिलाड़ी @Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में बुधवार को मुंबई इंडियन्स ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर क्वॉलीफायर 2 में एंट्री कर ली है. इस जीत के साथ मुंबई के कुछ खिलाड़ियों ने LSG के तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) से मौज भी ली है. माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों ने नवीन को उन्ही की भाषा में जवाब दिया है, जिस भाषा में उन्होंने RCB की हार पर मजे लिए थे.

दरअसल इस सीजन लखनऊ और बैंगलोर के बीच खेले गए एक मैच में नवीन उल हक की विराट कोहली बहस हो गई थी. इसके बाद से नवीन विराट कोहली और उनकी टीम आरसीबी पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. आरसीबी की टीम अपने आखिरी लीग मैच तक प्लेऑफ की दौड़ में थी लेकिन वह गुजरात टाइटन्स से हारकर बाहर हुई तो नवीन ने मीठे आमों की तस्वीरें पोस्ट कर अपनी खुशी का इजहार किया था.

अपनी इस खुशी के इजहार में नवीन ने एक हंसता हुआ मीम शेयर किया था. इसके बाद बुधवार को जब लखनऊ की टीम एलिमिनेटर में मुंबई से हार गई तो मुंबई के तीन खिलाड़ियों ने उनके ही अंदाज में मजे लिए. संदीप और विष्णु ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फोटो पोस्ट की और कैप्शन लिखा- आम का मीठा सीजन.

इन तीनों खिलाड़ियों ने नवीन उल हक का नाम तो नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स इसे नवीन से जोड़कर ही देख रहे हैं. तीनों खिलाड़ियों ने आम को सामने रखकर गांधी जी के तीन बंदरों वाला उपदेश चित्रित किया है. इन तीनों ने बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोला का संदेश देने की कोशिश की है.

हालांकि संदीप और विष्णु ने बाद में फोटो हटा ली लेकिन तब तक यह ट्विटर पर वायरल हो गया था. यूजर्स ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और उसे अपने हैंडल से पोस्ट कर दिया. हैरानी की बात यह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम में नवीन-उल-हक के साथी खिलाड़ी आवेश खान ने भी संदीप वॉरियर्स और विष्णु विनोद के इस पोस्ट को साझा किया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लखनऊ की टीम भले मैच हार गई लेकिन इस मैच में नवीन का परफॉर्मेंस शानदार रहा. उन्होंने 4 विकेट झटके थे. लेकिन इसके बावजूद पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की टीम ने लखनऊ के खिलाफ 182 रन ठोक दिए और उसे 101 रन पर ऑलआउट कर 81 रनों से जीत दर्ज की.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.