
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
Mumbai Indians vs Delhi Capitals Women WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी घातक गेंदबाजी के बाद तूफानी बल्लेबाजी के दम महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI-W vs DC-W) को 9 विकेट से रौंद दिया. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है.
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन पर रोक दिया और फिर 9 ओवर में केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 33, कप्तान मेग लैनिंग ने 22 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 32 और एलिसा कैप्सी ने 17 गेंदों पर एक चौका और पांच छक्कों के सहारे नाबाद 38 रनों की पारी खेली.
मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की 7 मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 10 अंक लेकर अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के सात मैच में 10-10 अंक है लेकिन इस जीत के बाद दिल्ली का नेट रन रेट मुंबई से बेहतर हो गया.
लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में सीधे क्वालीफाई करेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच होगा.
दिल्ली ने छोटे लक्ष्य का पीछा आक्रामक अंदाज में किया. शेफाली वर्मा और कप्तान मैग लानिंग ने 27 गेंद में 56 रन की साझेदारी की जिसमें भारतीय बल्लेबाज ने 15 गेंद में 33 रन का योगदान दिया. शेफाली ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा.
इस साझेदारी को हेली मैथ्यूज ने शेफाली को आउट कर तोड़ा। इसके बाद क्रीज पर आयी कैप्सी ने कप्तान लानिंग के साथ 27 गेंद में 54 रन की अटूट साझेदारी की। उन्होंने 17 गेंद की नाबाद पारी में एक चौका और पांच छक्कों की मदद से 38 रन बनाए. लैनिंग 22 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 32 रन पर नाबाद रही.
इससे पहले, मैन ऑफ द मैच काप ने पारी के तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर यास्तिका भाटिया (एक) और नैट साइवर-ब्रंट (शून्य) को आउट कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया. टीम इन झटको से उबर नहीं पाई. उन्हें शिखा पांडे और जेस जॉनासेन का अच्छा साथ मिला। दोनों ने दो-दो विकेट लिए.
मुंबई के लिए पूजा वस्त्राकर ने सर्वाधिक 26 रन बनाए जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और इस्सी वोंग ने 23-23 का योगदान दिया. हरमनप्रीत और वस्त्राकर के बीच पांचवें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी मुंबई के लिए सर्वाधिक रही.
काप की अंदर आती गेंद को पढ़ने में यस्तिका चूक गयी और विकेटकीपर तानिया भाटिया ने आसान कैच लपका. इसके बाद उन्होंने साइवर-ब्रंट को बोल्ड किया। अगली गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने शानदार डिफेंस से उन्हें हैट्रिक पूरा करने से रोक दिया.
मुंबई को जल्दी ही एक और झटका लगाय. अगले ओवर में हेले मैथ्यूज (पांच) को शिखा पांडे ने चलता किया। जेमिमा रोड्रिग्स एक हाथ से शानदार कैच लपक कर टीम को जश्न मनाने का मौका दिया. चौथे ओवर में मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 10 रन था और पावर प्ले में टीम 19 रन ही बना सकी। यह पावरप्ले में इस टीम का सबसे कम स्कोर है.
सातवें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने अमेलिया केर (आठ) को पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद क्रीज पर आयी वस्त्राकर ने छक्का और चौका लगाया। पूनम यादव के द्वारा किये गये पारी के इस 10वें ओवर से 18 रन आए. हरमनप्रीत जहां संभलकर खेल रही थी वही वस्त्राकर ने दो और चौके जड़ दिए. उनकी यह पारी हालांकि ज्यादा लंबी नहीं चली. जॉनासेन की गेंद पर राधा ने उनका कैच लपका.
बड़ा शॉट खेलने की चक्कर में हरमनप्रीत ने शिखा की गेंद पर जेमिमा को कैच थमा दिया. मुंबई की टीम हालांकि आखिरी पांच ओवर में 35 रन जोड़ने में सफल रही जिसमें इस्सा वोंग और अमनजोत कौर (19 रन) का योगदान रहा.
(इनपुट: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.