WPL 2025: रोमांच की सारी हदें हुई पार, आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

MI vs DC WPL 2025: पहले क्षेत्ररक्षण चुनते हुए दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 19.1 ओवर में 164 रन पर रोक दिया. मुंबई के लिये नेट स्किवेर ब्रंट ने नाबाद 80 और हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंद में 42 रन बनाये.

Published date india.com Published: February 16, 2025 8:22 AM IST
WPL 2025: रोमांच की सारी हदें हुई पार, आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
MI vs DC WPL 2025

वडोदरा: दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के संयमित प्रदर्शन के दम पर महिला प्रीमियर लीग के रोमांचक मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर दो विकेट से हराया. पहले क्षेत्ररक्षण चुनते हुए दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 19.1 ओवर में 164 रन पर रोक दिया. मुंबई के लिये नेट स्किवेर ब्रंट ने नाबाद 80 और हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंद में 42 रन बनाये.

जवाब में शेफाली वर्मा ने 18 गेंद में 43 रन बनाकर दिल्ली को आक्रामक शुरूआत दी और 60 रन तक दिल्ली ने कोई विकेट नहीं गंवाया लेकिन 16 रन के भीतर चार विकेट गंवा दिये. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की और लगभग जीत के करीब पहुंच ही गई थी. एलिसे कैपसी (16), अनाबेल सदरलैंड (13) और सारा ब्राइस (21) टिक नहीं सकी लेकिन निकी प्रसाद ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

Champions Trophy 2025: किस नंबर पर खेलेंगे बाबर आजम? कोच जावेद ने दे दिया जवाब

दिल्ली को आखिरी 12 गेंद में 21 रन चाहिये थे और उसके चार विकेट सुरक्षित थे. नौवे नंबर की बल्लेबाज राधा यादव ने छक्का जड़ दिया और निकी ने चौका लगाया लेकिन पांचवीं गेंद पर आउट हो गई. अरूंधति यादव ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर जीत दिलाई.

इससे पहले मुंबई के लिये स्किवेर ब्रंट ने शानदार अर्धशतक जड़ा लेकिन दूसरे बल्लेबाजों से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 164 रन पर आउट कर दिया.

स्किवेर ब्रंट ने 80 रन की नाबाद पारी में 13 चौके लगाये. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 22 गेंद में 42 रन बनाये और इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे किये. दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 40 गेंद में 73 रन जोड़े.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित ने सबको चौंकाया

दिल्ली के गेंदबाजों ने हालांकि शानदार वापसी करते हुए 59 रन के भीतर आठ विकेट चटकाकर मुंबई को 19.1 ओवर में 164 रन पर आउट कर दिया. तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने 14 रन देकर दो विकेट चटकाये जबकि मिन्नू मनी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर एक विकेट लिया. बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए.

पांडे ने दोनों सलामी बल्लेबाजों हीली मैथ्यूज (0) और यास्तिका भाटिया (11) को पवेलियन भेजा. पावरप्ले के छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 42 रन था.एलिसे कैप्सी ने एक ओवर में 19 रन दिये.

RCB की टीम ने रचा इतिहास, WPL 2025 के पहले ही मैच में ऋचा घोष और एलिसा पैरी ने उड़ाया गर्दा

स्किवेर ब्रंट और हरमनप्रीत ने राधा यादव के आठवें ओवर में 18 रन बनाये जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था. मुंबई ने दस ओवर के बाद दो विकेट पर 87 रन बनाये थे.

हरमनप्रीत ने अनाबेल सदरलैंड को तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन 14वें ओवर में उनका शिकार बन गई. स्किवेर ब्रंट ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.