माइकल वॉन ने की T20 World Cup सेमीफाइनलिस्ट टीम की भविष्यवाणी- भड़के फैंस ने खूब लताड़ा

Michael Vaughan PREDICTS T20 World Cup 2024 Semis: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन टीमों के नामों की भविष्यवाणी की है, जोकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

Published date india.com Updated: May 1, 2024 4:31 PM IST
michael vaughan on eng vs ind t20, michael vaughan news, michael vaughan on india's approach, michael vaughan on Rohit Sharma, eng vs ind, eng vs ind t20 2022, eng vs india, eng vs ind t20, eng vs ind odi, eng vs ind schedule, eng vs india 2022, eng vs ind in which channel, ind vs eng live at which channel, eng vs ind broadcast channel, eng vs ind broadcast in india, eng vs ind broadcast, eng vs ind cricket, eng vs ind captain, cricbuzz eng vs ind, eng vs ind head to head t20, eng vs ind highest score, eng vs ind hotstar,
Michael Vaughan

Michael Vaughan PREDICTS T20 World Cup 2024 Semis : अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी एक महीना बाकी है, लेकिन टीम घोषित करने का आज आखिरी दिन है. जैसे-जैसे टीमों का ऐलान हो रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने उन टीमों के नामों की भविष्यवाणी की है, जोकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. वॉन ने हालांकि अपनी इस लिस्ट से पूर्व चैंपियन भारत को बाहर रखा है. भारत ने 2007 के बाद से अब तक कोई टी20 विश्व कप खिताब नहीं जीता है. वॉन ने सेमीफाइनलिस्ट टीमों के रूप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को चुना है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने एक्स पर लिखा, ” टी20 विश्व कप के लिए मेरे 4 सेमीफाइनलिस्ट…इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज.”

T20 वर्ल्ड कप के लिए मेरे दिमाग में तीसरा नाम हमेशा शिवम दुबे का था: इयन बिशप

वॉन के इस पोस्ट के बाद फैंस ने अब उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है. फैंस ने इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक फैन ने लिखा कि यह नामुमकिन है क्योंकि अगर इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज सभी सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाते हैं तो वे एक ही समूह में होंगे.

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मंगलवार को ही 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है. इस टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा केएल राहुल (KL Rahul) को टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि संजू सैमसन और ऋषभ पंत को टीम में चुना गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, स्टीव स्मिथ बाहर, मैकगर्क को भी जगह नहीं

इस टूर्नामेंट के लिए भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. टीम इंडिया को अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है. इसके बाद वह 9 जून को उसी स्थान पर पाकिस्तान से, 12 जून को अमेरिका से और 15 जून को कनाडा से भिड़ेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.