क्या T20 विश्व कप 2024 में होगी ऋषभ पंत की वापसी? माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान

Michael Vaughan on Rishabh Pant: वॉन ने क्रिकबज के शो में पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वह टी20 विश्व कप 2024 के लिए पूरी तरह से फिट हैं और उन्हें टीम इंडिया के स्क्वॉड में होनी चाहिए.

Published date india.com Updated: April 4, 2024 10:15 PM IST
michael vaughan, michael vaughan news, michael vaughan Rishabh Pant, michael vaughan Virat Kohli, michael vaughan India vs England 2021, michael vaughan IND vs ENG Test series, michael vaughan Ashes 2021, michael vaughan on Virat Kohli, Rishabh Pant, Rishabh Pant coronavirus, Team India news, Rishabh Pant covid-19, Rishabh Pant covid-19 positive, Rishabh Pant covid, Team India covid, michael vaughan indian cricket team, michael vaughan covid outbreak, michael vaughan Tweet, michael vaughan Twitter, michael vaughan wife, michael vaughan centuries, michael vaughan on Kane Williamson, michael vaughan latest news, michael vaughan team india covid, michael vaughan stats, India vs England 2021, India vs England Test series, Rishabh Pant news, Rishabh Pant latest news, Team India coronavirus, Team India covid news, Team India schedule 2021, Team India corona, Rishabh Pant covid positive in England, Rishabh Pant gf, Rishabh Pant age, Rishabh Pant net worth, India vs England 2021 schedule, Rishabh Pant ipl price 2021, Rishabh Pant stats, Rishabh Pant records, India vs England test series 2021, India vs England live score today, Team India squad vs England, latest cricket news, sports news, cricket news, cricket updates,
Michael Vaughan and Rishabh Pant

नई दिल्ली: करीब 14 महीनों के बाद क्रिकेट में वापसी करने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला खूब बोल रहा है. पंत आईपीएल 2024 में एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं. पंत की क्रिकेट में शानदार वापसी हुई है क्योंकि लीग के 17वें सीजन में पंत चार मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज चार पारियों में अब तक 38.00 की औसत और 158.33 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बना चुके हैं. पंत की शानदार बल्लेबाजी को देखने के बाद दिग्गजों का मानना है कि भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टी20 विश्व कप 2024 में जगह मिलनी चाहिए. माइक क्लार्क के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भी पंत को टी20 विश्व कप 2024 में शामिल करने की वकालत की है.

वॉन ने क्रिकबज के शो में पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वह टी20 विश्व कप 2024 के लिए पूरी तरह से फिट हैं और उन्हें टीम इंडिया के स्क्वॉड में होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ” वापसी करने के बाद वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह शानदार है. ये दिल्ली और भारत के लिए अच्छा संकेत है. वह नेचुरल खेलते हैं और उन्हें पता है कि गैप कहां है. पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क की गेंद को फ्लिक करके स्टैंड में पहुंचाना, कुछ ही लोग हैं जो ऐसा करने का दम रखते हैं.”

पूर्व कप्तान वॉन ने इसके बाद क्रिकबज के एक सवाल (क्या ऋषभ पंत को टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए?) के जवाब में एक्स पर लिखा, ”क्या ये वास्तव में डिबेट का मुद्दा है..!! वह सबसे पहले प्लेन और टीम शीट पर आने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं.”

क्लार्क ने भी पंत के भारतीय टीम में लौटने की वकालत की

इससे पहले, क्लार्क ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि आईपीएल 2024 में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस से भारतीय टीम में लौटने के उनके चांस बढ़े हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ” मैंने देखा कि दिल्ली के फिजियो करीब एक-दो बार दौड़कर वहां उन्हें चेक करने पहुंचे. तो उम्मीद करता हूं कि वह एक ठीक होकर आए हैं. और पॉजिटिव बात यह है कि उन्होंने मैच के बाद प्रेजेंटेशन पार्टी में कहा कि वह ठीक हैं और उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में जो करीब दो दिन का ब्रेक है उसमें आराम कर वह अगले मैच कर फिर फिट होंगे.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.