माइकल वॉन ने इस बार अपने ही खिलाड़ी पर साधा निशाना, बोले- कप्तानी के लायक नहीं

इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि कुछ लोग बैकग्राउंड में सलाहकार की भूमिका में फिट बैठते हैं, जबकि कुछ को आगे बढ़कर निर्णय लेना पसंद होता है.

Published date india.com Published: September 3, 2024 3:12 PM IST
Ollie Pope
ऑली पोप @ICC

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम इन दिनों श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज खेल रही है. उसके नियमित कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल होने के चलते सीरीज से बाहर हैं, जबकि ऑली पोप यहां कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं. उनके नेतृत्व में टीम ने पहले दो टेस्ट जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. लेकिन दोनों ही मैचों में ओली संघर्ष करते नजर आए, जहां वह 6, 6, 1 और 17 रन ही बना पाए. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ओली पर निशाना साधते हुए कहा कि वह टीम के कप्तान बनने वाले संसाधन नहीं हैं.

वॉन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की शुरुआत में ही यह बयान दिया था कि ओली में कप्तान वाली बात नहीं है. भले ही वह बेन स्टोक्स के साथ टीम के उपकप्तान हैं. अब जब इंग्लैंड ने यह टेस्ट जीत लिया है, तब फिर वॉन अपने बयान को दोहराया है.

इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने द टेलीग्राफ में लिखे अपने लेख में कहा, ‘ऑली पोप इंग्लैंड के आदर्श उपकप्तान हैं. वह बेन स्टोक्स के लिए एक दम सही साथी हैं. वह बहुत मेहनती व्यक्ति हैं, जो अच्छी ट्रेनिंग करते हैं और एक सच्चे टीम मैन हैं. ऐसा व्यक्ति जो जरूरत पड़ने पर टीम को सामरिक सलाह देता है और इसमें खुश रहता है. वह कप्तान होने की बजाए उपकप्तान ही बेहतर हैं.’

वॉन ने आगे लिखा, ‘हर उपकप्तान कप्तान नहीं हो सकता है. बहुत से कप्तान भी ऐसे हैं, जो उपकप्तान नहीं बन सकते, जिनमें मैं भी शामिल हूं. मैं लीडर बनना चाहता था. मैं डिसीजन लेना था. मैं बैकग्राउंड में रहकर विचारशील रणनीतिकार बनना नहीं चाहता था.’

हलांकि बतौर खिलाड़ी उन्होंने पोप की तारीफ की है. उन्होंने कहा, ‘पोप भले इस सीरीज में अब तक खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. लेकिन मुझे भरोसा है कि वह अपनी खराब फॉर्म से लड़ेंगे और इस बुरे दौर से बाहर आने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेंगे. बैटिंग के समय वह कप्तान बनने नहीं जा रहे हैं और ऐसे में वह क्रीज में अपनी लय और शांति पा सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.