VIDEO: मुंबई में सड़क किनारे बाल कटवाते नजर आए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, शेयर किया वीडियो

Michael Vaughan gets a 'desi' haircut: वॉन इससे पहले, भी मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास उसी दुकान पर बाल कटवा चुके हैं.

Published date india.com Published: April 9, 2024 3:51 PM IST
Michael Vaughan, Michael Vaughan News, Michael Vaughan Updates, Michael Vaughan Pics, Michael Vaughan England Cricketer, Michael Vaughan For Rajasthan Royals, Michael Vaughan for RR, Michael Vaughan On RR, Michael Vaughan for IPL 2024, Michael Vaughan Rajasthan Royals, IPL 2024, Indian Premier League 2024, Indian Premier League 2024 Pics,
Michael Vaughan

मुंबई: भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए कई विदेशी दिग्गज इंडिया आए हुए हैं. इनमें कई पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं, जोकि कमेंट्री टीम का हिस्सा बने हुए हैं तो कुछ विभिन्न टीमों के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) भी उन्हीं मे से एक हैं. वॉन भारत में राजस्थान रॉयल्स का सोशल मीडिया हेड हैं. वह अकसर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

वॉन ने इस बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी उनकी तारीफ करेंगे. पूर्व कप्तान ने मुंबई में सड़क किनारे एक नाई के सैलून का वीडियो शेयर किया है. वह खुद वहां बाल कटवाते हुए नजर आ रहे हैं. वॉन की इस सादगी को देखकर फैंस अब उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले, उन्होंने हाल में एक और वीडियो पोस्ट किया था,जिसमें वह मुंबई में बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे थे.

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने इस दिग्गज को बनाया अपना हेड कोच, न्यूजीलैंड T20I सीरीज में संभालेंगे कमान

मीडिया में जारी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वॉन को जल्दी में कहीं जाना था और ऐसे में जल्दी से शेविंग कराने के लिए वह गेटवे ऑफ इंडिया के पास अपने नए दोस्त अखिल की दुकान पर गए. कहा जा रहा है वॉन इससे पहले, भी उसी दुकान पर बाल कटवा चुके हैं. उन्होंने अखिल की दुकान पर मेकओवर कराते समय एक इंस्टाग्राम रील साझा की है, जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.