VIDEO: धोनी की तारीफ करना मिस्बाह को पड़ा भारी, एंकर ने जोगिंदर शर्मा का नाम लेकर उड़ाया मजाक

Misbah Ul Haq hails MS Dhoni: मिस्बाह हमवतन रिजवान की तारीफ कर ही रहे थे कि एंकर ने उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में भारतीय ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा के ओवर के बारे में याद दिला दिया.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: February 24, 2024, 1:48 PM IST

नई दिल्ली: भारत ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में साल 2007 में पाकिस्तान को हराकर पहला T20 खिताब जीता था. उस फाइनल मुकाबले की अंतिम गेंद पर मिस्बाह उल हक लेग साइड में शॉट खेलने के प्रयास में जोगिंदर शर्मा की गेंद पर आउट हो गए थे और पाकिस्तान को पांच रन से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह हाल में एक शो में धोनी की तारीफ कर रहे थे. लेकिन मिस्बाह को धोनी की तारीफ करना भारी पड़ गया और उनके अपने ही देश के एक एंकर ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. मिस्बाह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस मिस्बाह को ट्रोल भी कर रहे हैं.

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) के बीच मिस्बाह एक शो में अपनी राय दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की तारीफ करनी शुरू कर दी. मिस्बाह हमवतन रिजवान की तारीफ कर ही रहे थे कि एंकर ने उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में भारतीय ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा के ओवर के बारे में याद दिला दिया.

मिस्बाह उल हक ने A स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा, एमएस धोनी इस तरह के कप्तान के थे, जो आधे बॉलर के साथ भी मैच जीत लेते थे और यही चीज उन्हें रिजवान में भी दिखती है.” तभी शो में मौजूद एंकर ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, ” आपसे बेहतर ये कौन जान सकता है.” हालांकि मिस्बाह ने इसके बाद इस पर कोई बयान नहीं दिया और उन्होंने धोने के बार में बात करना जारी रखा.

भारत ने आखिरी ओवर में पाकिस्तान को हराकर जीता था टी20 वर्ल्ड कप

भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की बात करें तो पाकिस्तान को वर्ल्ड कप जीतने के लिए अंतिम ओवर में 13 रन बनाने थे. मिस्बाह ने ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के खिलाफ कुछ जोरदार प्रहार करके मैच को काफी रोमांक बना दिया था. लेकिन धोनी ने एक नई चाल चलते हुए जोगिंदर शर्मा के साथ आखिरी ओवर कराने का फैसला किया.

जोगिंदर ने अपने ओवर में वाइ़ड के साथ शुरुआत की और फिर वह छक्का भी खा गए. लेकिन फिर तीसरी गेंद पर मिस्बाह ने लेग साइड की ओर शॉट खेल दिया और नीचे खड़े एस श्रीसंत ने इस कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की. भारत ने इस तरह रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.