VIDEO: मिचेल सैंटनर ने लपका 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट', किसी को भी नहीं हुआ भरोसा

वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने एक ऐसा कमाल का कैच लपका है जो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है.

Published date india.com Updated: October 18, 2023 8:40 PM IST
NZ vs AFG
PIC- ICC

ICC वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मैच में न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक हैरतअंगेज कैच पकड़ सनसनी मचा ही है. सैंटनर का ये कैच अब सोशल मीडिया पर आग की तरह तेजी से वायरल हो रहा है. कई फैंस तो इस कैच को ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’ बता रहे हैं.

दरअसल, न्यूजीलैंड के 288/6 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की सलामी जोड़ी 27 रन के स्कोर पर महज 6.1 ओवरों में पवेलियन लौट गई. इसके बाद 14वें ओवर में लॉकी फर्गुसन गेंदबाजी करने आए.

फर्गुसन की आखिरी गेंद शॉर्ट रही जिसे अफगान कप्तान हशमतउल्लाह शाहीदी पुल करने गए लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही. गेंद खड़ी हो गई, इस बीच स्क्वेयर लेग के पास खड़े सैंटनर थोड़ा पीछे गए और फिर तिरछा बायीं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से बेहद खूबसूरत कैच लपक लिया. स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक ये कैच देखकर हैरान रह गई. इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

इससे पहले युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और कप्तान टॉम लैथम की शतकीय साझेदारी की मदद से न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 288 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. फिलिप्स ने 80 गेंद पर चार चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 71 रन बनाए. लैथम ने 74 गेंद पर 68 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड आखिरी 10 ओवर में 103 रन जोड़ने में सफल रहा.

विल यंग (64 गेंद पर 54 रन, चार चौके, तीन छक्के) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट का पहला उलटफेर करने वाले अफगानिस्तान की तरफ से अजमत ओमारजई और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट लिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.