
Bharat Malhotra
भारत मल्होत्रा के पास डिजिटल मीडिया का 17 साल का अनुभव है. आईपीएल 2008 से करियर की विधिवत शुरुआत हुई. तब से कुछ ब्रेक के साथ आईपीएल और क्रिकेट ... और पढ़ें
नई दिल्ली: मिशेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास (Mitchell Starc T20I Retirement) लेने का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर पेसर ने टीम के व्यस्त टेस्ट शेड्यूल और अगले 2027 वनडे वर्ल्ड कप (Starc Retirement Reason) को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है.
स्टार्क की उम्र 35 साल है. और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वह 2021 में यूएई में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे. वह 2024 में वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी खेले थे. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. स्टार्क ने 79 टी20 इंटरनेशनल विकेट लिे हैं. 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर चार विकेट, इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन है.
उन्होंने साफ कर दिया है कि टेस्ट क्रिकेट उनकी पहली प्राथमिकता है. स्टार्क ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी पहली प्राथमिकता रहा है और है.‘ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हर टी20 मैच के हर लम्हे को प्यार करता हूं. खास तौर पर 2021 के वर्ल्ड कप को. न सिर्फ इसलिए कि हमने इस वर्ल्ड कप जीता बल्कि हमारे साथ जो खिलाड़ी थे वे कमाल के थे.‘
साल 2026 के मध्य से ही ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल बहुत व्यस्त है. ऑस्ट्रेलिया को पहले बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसके बाद साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं. जनवरी 2027 में कंगारू टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मेलबर्न में टेस्ट मैच खेलेगी. 2027 के मध्य में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में जाकर एशेज सीरीज भी खेलनी है.
इसके बाद साल 2027 के अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा. इस बार वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप की गत विजेता है. 2023 के फाइनल में उसने भारत को हराकर खिताब जीता था.
स्टार्क ने कहा, ‘भारत में टेस्ट सीरीज खेलने, इंग्लैंड में जाकर एशेज खेलने और वनडे वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए मुझे लगता है कि मेरे लिए उन टूर्नामेंट्स के लिए भविष्य में तरोताजा और फिट रहना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही यह गेंदबाजी ग्रुप को टी20 वर्ल्ड कप से पहले मैच खेलकर तैयार होने का भी पर्याप्त वक्त देता है.‘
Mitchell Starc has announced his retirement from international T20s: https://t.co/ftVAx6Oh4X pic.twitter.com/RdOmoWveSh
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 2, 2025
मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.