मिचेल स्टार्क के पास Ashes में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका- पैट कमिंस और नाथन लियोन को छोड़ देंगे पीछे

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लियोन एशेज के अंतिम दो टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में मिचेल स्टार्क 12 विकेट लेकर ICC WTC में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Published date india.com Updated: December 26, 2025 11:04 AM IST
Mitchell Starc Bowling
मिचेल स्टार्क @ICC

ऑस्ट्रेलिया को अपने दम पर एशेज सीरीज जिता चुके स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) इंग्लैंड टीम की अभी और परीक्षा लेना चाहते हैं. सीरीज के दो टेस्ट मैच बाकी है, जिनमें से मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है. यहां बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क का लक्ष्य कम से कम 12 विकेट लेने पर होगा. वह इस सीरीज के दौरान प्रचंड फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया की पेस अटैक तिकड़ी से वह इस सीरीज में अकेले जोर लगाते दिखे क्योंकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस सीरीज में गैर-मौजूद ही रहे.

जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टार्क ने अकेले दम इंग्लैंड को परेशानी में डाला है और टीम को एशेज सीरीज में जीत दिलाने में बड़ी भूमिका गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी निभाई है. मिचेल स्टार्क सिडनी में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. स्टार्क इस सफर में पैट कमिंस और नाथन लायन को पीछे छोड़ेंगे. कमिंस और लायन एशेज सीरीज के आखिरी दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हैं.

स्टार्क ने 2019 से 2025 के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 52 टेस्ट मैचों में 213 विकेट लिए हैं. अगले 2 टेस्ट में 12 विकेट लेते ही उनके 225 विकेट हो जाएंगे और वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे. फिलहाल स्टार्क लायन और कमिंस के बाद तीसरे स्थान पर हैं. नाथन लायन 2019 से 2025 के बीच 55 टेस्ट मैचों में 224 विकेट लेकर पहले स्थान पर हैं. पैट कमिंस 2019 से 2025 के बीच 52 टेस्ट मैचों में 221 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं. कमिंस एशेज सीरीज का सिर्फ तीसरा टेस्ट खेले थे.

एशेज सीरीज में स्टार्क जिस तरह की फॉर्म में हैं उसे देखते हुए पूरी संभावना है कि वह अगले दो टेस्ट मैचों के दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे. स्टार्क शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में 22 विकेट ले चुके हैं. स्टार्क के टेस्ट करियर पर नजर डालें तो 35 साल के इस तेज गेंदबाज ने 103 टेस्ट मैचों में 424 विकेट लिए हैं. टेस्ट क्रिकेट इतिहास के वह 14वें सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.