
Arun Kumar
2013 में अमर उजाला हिंदी दैनिक अखबार से जुड़ा और यहां 4 साल काम करने के बाद साल 2016 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में खेल डेस्क पर पत्रकारिता की. अब ... और पढ़ें
एशेज सीरीज में गुरुवार से शुरू हुआ दूसरा टेस्ट पहले ही दिन रोमांचक हो चुका है. इस डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और उसने दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट पर 325 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड के लिए मैच का आकर्षण स्टार बल्लेबाज जो रूट रहे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पहली बार टेस्ट शतक अपने नाम किया. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर मिचेल स्टार्क ने भी 71 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए.
इंग्लैंड ने अपना 9वां विकेट 264 के स्कोर पर ब्रायन कार्स के रूप में गंवाया था, तब वह पहले ही दिन ऑल आउट की कगार पर दिख रही थी. लेकिन जो रूट (135*) का साथ देने आए जोफ्रा आर्चर ने यहां बेधड़क अंदाज में बैटिंग कर ऑस्ट्रेलिया को पहले ही दिन मेहमान टीम को ऑलआउट होने की खुशी मनाने का मौका नहीं दिया. आर्चर 26 बॉल की पारी में 1 चौका और 2 छक्के जड़कर 32 रन बना लिए हैं.
ये दोनों बल्लेबाज 325/9 के स्कोर मैच के दूसरे दिन पारी आगे बढ़ाने उतरेंगे. आखिरी विकेट के लिए दोनों के बीच अब 61 रन की अविजित साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. 5 रन के स्कोर पर टीम ने बेन डकेट और ओली पोप के रूप में 2 बड़े विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए जैक क्रॉली और जो रूट के बीच में 97 रन की साझेदारी हुई. क्रॉली 93 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेलकर आउट हुए.
क्रॉली का विकेट गिरने के बाद रूट ने हैरी ब्रूक 31 के साथ चौथे विकेट के लिए 54 और बेन स्टोक्स के 19 के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े और स्कोर को 210 तक पहुंचाया. कप्तान बेन स्टोक्स (19) रन आउट हुए. इसके बाद एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन रूट डटे रहे और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना पहला और टेस्ट करियर का 40वां शतक लगाया.
जो रूट 202 गेंद पर 1 छक्का और 15 चौके की मदद से 135 और आर्चर 26 गेंद पर 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज मिचेल स्टार्क रहे. स्टार्क ने अब तक 19 ओवर में 71 रन देकर 6 विकेट लिए हैं. माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट लिए हैं.
मिचेल स्टार्क ने तीसरा विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट स्टार्क के नाम है. स्टार्क के 418 विकेट हैं, वसीम अकरम ने अपने टेस्ट करियर में 414 विकेट लिए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.