RCB vs MI WPL 2024: एलिसा पैरी का रिकॉर्ड 'छक्का', मुंबई को 7 विकेट से शिकस्त देकर बेंगलोर ने प्लेऑफ में बनाई जगह

MIW vs RCBW WPL 2024: बेंगलोर की जीत के बाद यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. बेंगलोर के लिए पैरी ने गेंदबाजी में छह विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में भी 40 रनों की नाबाद पारी खेली.

Published date india.com Published: March 12, 2024 10:52 PM IST
RCB vs MI WPL 2024: एलिसा पैरी का रिकॉर्ड 'छक्का', मुंबई को 7 विकेट से शिकस्त देकर बेंगलोर ने प्लेऑफ में बनाई जगह
MIW vs RCBW

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज हरफनमौला एलिसा पैरी के छह विकेटों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स (Royal Challengers Bangalore Women beat Mumbai Indians Women) को 7 विकेट से हरा दिया और महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. बेंगलोर की जीत के बाद यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. बेंगलोर के लिए पैरी ने गेंदबाजी में छह विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में भी 38 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा रिचा घोष ने नाबाद 36 रन बनाए.

बेंगलोर ने पहले बॉलिंग करते हुए मुंबई को 19 ओवर में 113 रन पर आउट कर दिया और फिर 15 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.बेंगलोर की आठ मैचों में यह चौथी जीत थी और अब उसके आठ अंक हो गए हैं और उसने लीग चरण में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. यूपी आठ में से तीन और गुजरात सात में से दो ही मैच जीत पाई.

SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, WC कप्तान दसून शानका बाहर

इससे पहले, पैरी ने चार ओवर में 15 रन देकर छह विकेट झटके जिससे मुंबई की टीम सिर्फ दूसरी बार इस लीग में ऑल आउट हुई. पैरी की शानदार गेंदबाजी के सामने मुंबई ने 13वें ओवर में 82 रन तक सात विकेट गंवा दिए थे.

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर हेली मैथ्यूज (26) और संजीवन संजना (30) ने छह ओवर में 43 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। मैथ्यूज ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक तेवर दिखाते हुए चार चौके और दो छक्के जड़े. उन्होंने इस दौरान तीसरे ओवर में रेणुका सिंह के खिलाफ चौका और छक्का लगाया. पारी का आगाज करने पहुंची संजना ने सोफी मोलिनेक्स पर दो चौके लगाए.

Ranji Trophy Final: रणजी ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए पहुंचे तेंदुलकर और रोहित, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सोफी डिवाइन ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यूज को आउट कर आरसीबी को पहली सफलता दिलाई. संजना ने इस गेंदबाज के खिलाफ चौका और फिर छक्का लगाया. पैरी ने इसके बाद लगातार अंतराल पर छह विकेट झटके. उन्होंने संजना और हरमनप्रीत कौर को आउट कर मुंबई का स्कोर नौ ओवर में तीन विकेट पर 65 रन कर दिया.

उन्होंने इसके बाद 11वें ओवर में अमेलिया केर (दो) और अमनजोत कौर (चार) को पवेलियन की राह दिखायी। इस गेंदबाज ने अपने आखिरी ओवर में पूजा वस्त्राकर (छह) और नैट सिवर ब्रंट (10) को आउट कर मुंबई की वापसी की राह मुश्किल कर दी. यास्तिका भाटिया की जगह एकादश में शामिल विकेटकीपर प्रियंका बाला ने 18 गेंद में नाबाद 19 रन बनाकर टीम के स्कोर को 113 रन तक पहुंचाया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.