live

MIW vs UPW, WPL 2023 Highlights: मुंबई इंडियंस को मिली पहली हार, यूपी वॉरियर्स ने 5 विकेट से हराया

MI vs UPW WPL 2023 Live Score: live cricket score updates of Women's Premier League match between Mumbai Indians and UP Warriorz.

Updated: March 18, 2023 7:03 PM IST

By India.com Hindi Sports Desk | Edited by Gunjan Tripathi

MIW vs UPW, WPL 2023 Highlights: मुंबई इंडियंस को मिली पहली हार, यूपी वॉरियर्स ने 5 विकेट से हराया

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz, 15th Match: यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग 2023 में हरमनप्रीत कौर की टीम को पहली हार थमा दी है. यूपी वॉरियर्स इस टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है, जिसने मुंबई इंडियंस को मात दी है.

यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Live Updates

  • Mar 18, 2023 7:03 PM IST

  • Mar 18, 2023 6:58 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

  • Mar 18, 2023 6:51 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: मुंबई इंडियंस को मिली पहली हार, यूपी वॉरियर्स ने 5 विकेट से हराया

  • Mar 18, 2023 6:35 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: ग्रैस हैरिस के आउट होने के बाद सोफी एकलस्टन बल्लेबाजी के लिए आई हैं. 16 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 5 विकेट पर 106 रन है.

  • Mar 18, 2023 6:33 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: अमीलिया केर ने ग्रैस हैरिस को आउट करके यूपी वॉरियर्स कोल बड़ा झटका दे दिया है. हैरिस 28 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हो गई.

  • Mar 18, 2023 6:32 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: ग्रैस हैरिस के रूप में यूपी वॉरियर्स को लगा बड़ा झटका, स्कोर 105/5

  • Mar 18, 2023 6:17 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: 13 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 4 विकेट पर 82 रन है. ग्रेस हैरिस (19*), दीप्ति शर्मा (2*)

  • Mar 18, 2023 6:15 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने 71 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया है. तालिया मैक्ग्रा 25 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गई. उन्हें अमीलिया केर ने अपनी ही गेंद पर कैट आउट किया।

  • Mar 18, 2023 6:14 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: यूपी वॉरियर्स को लगा चौथा झटका, तालिया मैक्ग्रा आक्रामक पारी खेलकर आउट

  • Mar 18, 2023 5:58 PM IST

    LIVE MIW vs UPW, WPL 2023: 128 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही यूपी वॉरियर्स की खराब शुरुआत रही है. टीम ने 27 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट खो दिए हैं. 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 39 रन है. ग्रेस हैरिस (8*), तालिया मैक्ग्रा (9*)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.