
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम अब तक सीजन की पहली जीत तलाश रही है. गुरुवार को अपने घर में उसके पास यह मौका आ गया था. लेकिन उसकी कमजोर गेंदबाजी ने अंतिम 4 ओवर में 54 रन पिटवा कर हाथ आई जीत को गंवा दिया. केकेआर की गेंदबाजी बहुत कमजोर दिख रही है और इस पर पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी अफसोस जताया है. उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए बहुत बुरा लग रहा हैं. कैफ ने कहा कि इस मैच में रहाणे ने बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान कई चीजें अच्छी की. लेकिन टीम जीत नहीं पाई. उन्होंने कहा कि केकेआर के लिए इस हार को सहना मुश्किल होगा.
जियोस्टार एक्सपर्ट मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर कहा, ‘मुझे अजिंक्य रहाणे के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि उन्होंने कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा खेला था. लखनऊ के खिलाफ यह हार केकेआर के लिए हिम्मत तोड़ने वाली साबित होगी. उन्होंने इस गेम में बहुत सी चीजें सही कीं. बहुत कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के बावजूद, वे एलएसजी पर दबाव डालने में कामयाब रहे.’
उन्होंने कहा, ‘सुनील नरेन और अनुकूल रॉय ने अच्छी गेंदबाजी की. वैभव अरोड़ा का पहला और दूसरा स्पेल भी बिल्कुल बुरा नहीं था. उनके लिए बहुत सी चीजें एक साथ आईं. कैमरन ग्रीन ने उन्हें कुछ ओवर दिए, एक विकेट लिया. उनके बल्ले से भी रन आया. अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम ने मैच लगभग अपने हाथ में ले लिया था. मुकुल चौधरी ने केकेआर से मैच छीन लिया.
ऋषभ पंत पर मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘वह अपनी 10 रन की पारी से खुश नहीं होंगे. उन्होंने एसआरएच के खिलाफ पिछले गेम में मैच जिताने वाली पारी खेली थी, जिससे एलएसजी को जीत मिली थी. केकेआर के खिलाफ उन्हें आखिर तक टिके रहने की जरूरत थी. वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो 2016 से आईपीएल में हैं. जब वह बल्लेबाजी के लिए आए तो हालात मुश्किल नहीं थे. एलएसजी ने पहले पांच ओवर में 41 रन बना लिए थे. एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेने और चेज तक क्रीज पर रहने की जरूरत थी. यह रोल पंत के लिए था. बतौर कप्तान अगर आप जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, तो आप अपनी टीम को गेम जिताने में मदद नहीं कर सकते.’
कैफ ने कहा, ‘पंत ने एसआरएच के खिलाफ अच्छा किया था, लेकिन उन्हें निरंतरता की जरूरत है. एक अच्छी पारी खेलना और फिर अगले कुछ गेम में असफल रहना काफी नहीं है. उन्हें मैच की स्थिति को बेहतर ढंग से समझना होगा और सीखना होगा कि कब गियर बदलना है. एक कप्तान का काम चेज में आखिर तक टिके रहना है. पंत को इस पर काम करना होगा.’
(एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.