'बुमराह होंगे X फैक्टर, सिराज की प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं'; वर्ल्ड कप 2023 के लिए मोहम्मद कैफ ने चुनी भारत की संभावित टीम

Mohammad Kaif on Team India XI in World Cup 2023 Squad: पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि भारत के ICC खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह से फिट होना होगा.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: August 8, 2023, 8:28 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल अक्टूबर-नवंबर में अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) खेलना है. टीम इंडिया की नजरें 10 साल के आईसीसी खिताबी सूखे को खत्म करने पर है. भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज में वो 0-2 से पीछे है. ऐसे में एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप कप 2023 से पहले टीम की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं. लेकिन पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif ) को लगता है कि भारतीय टीम इस साल घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने की क्षमता रखती है. कैफ का मानना है कि मेजबान टीम के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को पूरी तरह से फिट होना होगा.

कमर की सर्जरी के बाद लगभग एक साल तक बाहर रहने के बाद बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान वापसी करेंगे और कैफ ने उस अवधि के दौरान प्रमुख प्रतियोगिताओं में भारत की लगातार हार के लिए 29 वर्षीय तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति को जिम्मेदार ठहराया.

कैफ ने राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ” बहुत से लोग चर्चा कर रहे हैं कि (मुख्य कोच) राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में (भारत) टीम (पिछले साल टी20) एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया में (टी20) विश्व कप, इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (हाल ही में) हार गई. मैं यह सब समझता हूं, गलतियां हुई हैं. लेकिन मुझे लगता है कि बुमराह के टीम में न होने पर खेलना आसान नहीं है. वह सबसे बड़े मैच विजेता हैं और रोहित शर्मा को उनकी सेवाएं नहीं मिलीं इसलिए इस सब के बारे में सोचें.”

भारत के सबसे बेस्ट फील्डर रह चुके कैफ ने कहा, ” भारत सिर्फ दो मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20) हारा है इसलिए हमें ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है. मैं दो हार के बाद काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया देख रहा हूं. लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हमारी टीम बेहद प्रतिस्पर्धी है. मैं (वेस्टइंडीज में) दो लगातार हार के आधार पर (भारत का) मूल्यांकन नहीं कर रहा हूं. एकमात्र चीज यह है कि प्रमुख खिलाड़ी बाहर है.”

वनडे वर्ल्ड कप में बुमराह होंगे X फैक्टर

उन्होंने कहा, ” बुमराह का बाहर होना सबसे बड़ा फैक्टर है. अगर वह पूरी तरह से उबर जाता है… एक पहलू पूरी तरह से उबरना और दूसरा पहलू मैच फिटनेस हासिल करना है. अगर वह (मैच फिटनेस) हासिल कर लेता है, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा फायदा होगा. अगर बुमराह पूरी तरह से फिट है तो हमारे पास घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने का अच्छा मौका होगा.”

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ” मेरा मानना ​​है कि जैसे ही बुमराह पूरी तरह से फिट होकर लौटते हैं… वह भारतीय टीम के लिए 50 प्रतिशत मैच जीतते हैं. मुझे लगता है कि अगर बुमराह टीम में हैं और लोकेश राहुल तथा श्रेयस अय्यर जैसे कुछ अन्य खिलाड़ी भी लौटते हैं तो हमारे पास वे खिलाड़ी हैं जो (विश्व कप) ट्रॉफी जीत सकते हैं.”

नए खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा

यशस्वी जयसवाल जैसे युवाओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था जिसके बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि भारत में होने वाले विश्व कप के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा, लेकिन कैफ को लगता है कि जब बुमराह, अय्यर, राहुल जैसे खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे तो मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी को भी टीम में जगह मिलना मुश्किल होगा.

उन्होंने कहा, ” श्रेयस अय्यर चोटिल हैं, केएल राहुल चोट से उबर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि वे सभी (विश्व कप के लिए समय पर) टीम में वापसी करेंगे. इसलिए ये सभी बातें (विश्व कप के लिए) नए खिलाड़ियों के टीम में आने की हैं, उन्हें टीम में मौका नहीं मिलेगा। आपकी (टीम इंडिया की) एकादश पूरी तरह तैयार है.”

वर्ल्ड कप में सिराज के लिए भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल

कैफ ने वर्ल्ड कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन की ओर इशारा करके हुए कहा, ” अय्यर जब लौटेंगे तो नंबर चार पर खेलेंगे. आपके पास शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा (सलामी बल्लेबाज के रूप में), नंबर तीन पर आपके पास विराट कोहली हैं, नंबर चार पर आपके पास (श्रेयस) अय्यर हैं, नंबर पांच पर आपके पास केएल राहुल हैं.”

उन्होंने कहा, ” हार्दिक पंड्या छठे नंबर पर, (रविंद्र) जडेजा नंबर सात पर, अक्षर पटेल या शारदुल ठाकुर पिच की स्थिति के आधार पर नंबर आठ पर खेलेंगे. नंबर नौ पर आपके पास कुलदीप यादव होंगे… उनका वनडे रिकॉर्ड अच्छा है और नंबर 10 और 11 पर आपके पास दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बुमराह होंगे.”

कैफ ने कहा, ” यहां तक कि सिराज को भी शायद एकादश में जगह नहीं मिलेगी. इसलिए जब सिराज को समायोजित करना मुश्किल होगा, तो हम जिन नए खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं, उन्हें इस विश्व कप में मौका नहीं मिल सकता है. सीनियर्स को टीम में शामिल होने का पहला मौका मिलेगा और संजू सैमसन, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को कुछ नए चेहरों से पहले मौका मिलेगा.”

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.