T20 World Cup 2026- सिलेक्शन कमेटी के फैसलों पर भड़के मोहम्मद कैफ, बोले- शुभमन गिल के चलते टीम का बहुत नुकसान किया

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि शुभमन गिल को बार-बार मौका देने के चलते टीम के कई फैक्टर्स बिगड़ चुके थे और भारतीय क्रिकेट दो से तीन महीने पीछे चली गई.

Published date india.com Published: December 24, 2025 10:35 AM IST
Shubman Sanju
शुभमन गिल और संजू सैमसन @Instagram

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है. वह इस ऐलान से पहले इस फॉर्मेट में भारतीय टीम की उपकप्तान थे. उन्हें टेस्ट और वनडे टीम की कमान मिलने के बाद इस फॉर्मेट में भी वापस लाया गया था लेकिन वह 15 मुकाबले खेलकर भी टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर पाए. आखिरकार चयनकर्ताओं ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया. भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सिलेक्टर्स के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि गिल को इस फॉर्मेट में लाने की जरूरत ही नहीं थी उन्हें टीम में लाने से भारतीय क्रिकेट करीब 2 से 3 महीने पीछे चली गई.

कैफ ने की सिलेक्शन कमेटी को घेरा

मोहम्मद कैफ अपने यूट्यूब चैनल पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के चयन पर अपनी राय रख रहे थे. उन्होंने इस समीक्षा में वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम को तो सही ठहराया, जबकि गिल को वर्ल्ड कप से पहले इस फॉर्मेट में इतने ज्यादा मौके देते रहने के चलते अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सिलेक्शन कमेटी की आलोचना भी की.

शुभमन गिल ने कई समीकरण बिगाड़े

उन्होंने कहा कि यह सही रणनीति नहीं थी. इससे कई समीकरण बिगड़ गए. संजू सैमसन को पहले ओपनिंग पॉजिशन से हटाया गया. इसके बाद अक्षर पटेल की उपकप्तानी छीन ली गई. पटेल अगर टीम के उपकप्तान बने रहते तो वह टीम मैनेजमेंट के साथ अधिक वक्त बिताते और इस दौरान अपनी नेतृत्व क्षमता का और विकास कर सकते थे.

इस फॉर्मेट में अभी गिल की जगह नहीं थी

मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘शुभमन गिल को टी20 में वापस लाना जरूरी नहीं था. भारत के पास इस फॉर्मेट के लिए बेहतर विकल्प मौजूद थे. गिल को वापस लाना सिलेक्टर्स की गलती थी. इस फैसले से भारतीय टी20 टीम दो से तीन महीने के लिए पीछे चली गई. आप जायसवाल, सैमसन और जितेश में इन्वेस्ट कर सकते थे.’

अक्षर पटेल हो हुआ नुकसान

उन्होंने कहा, ‘अक्षर को आपने फिर से उपकप्तान बनाया है, लेकिन बदलाव की वजह से उन्होंने जरूरी महीने गंवा दिए जिनका इस्तेमाल वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार के साथ काम करते हुए वह अपनी नेतृत्व क्षमता को बेहतर बना सकते थे. अगर वह उपकप्तान बने रहते, तो वह टीम मीटिंग का हिस्सा होते और उन्हें अपनी लीडरशिप पर काम करने का समय मिलता. मान लीजिए सूर्या चोटिल हो जाते हैं तो अगर अक्षर के पास उपकप्तान के तौर पर वे दो से तीन महीने होते. उन्हें अपनी टीम और खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा पता होता. अगर उन्हें कप्तानी करनी होती तो वह बेहतर तरीके से तैयार होते, इसलिए उनसे वह मौका छीन लिया गया.’

गिल को ड्रॉप करना सही फैसला

कैफ ने कहा कि शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम से ड्रॉप करने का फैसला सही था, लेकिन देर से लिया गया. यह चयनकर्ताओं की खराब रणनीति को दिखाता है. रणनीति के नाम पर समय की बर्बादी की गई है. जब गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई टी20 सीरीज के पहले 3 मैचों तक भी सिलेक्टर्स के भरोसे पर खरे नहीं उतरे तो उन्हें अंतत: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से ड्रॉप कर दिया गया. उनकी जगह ईशान किशन की टीम में वापसी हुई. संजू एक बार फिर ओपनिंग पर सेट दिख रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान की भूमिका में लौट आए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.