Virat Kohli के लिए दुआ कर मोहम्मद रिजवान ने जीता फैंस का दिल! शतक को लेकर की खास भविष्यवाणी

Mohammad Rizwan Kohli: रिजवान से जब यह पूछा गया कि कोहली अपने जन्मदिन के मौके पर ईडन गार्डन्स में ही खेलेंगे. क्या उन्हें विश करना चाहेंगे?

Published date india.com Updated: November 1, 2023 3:53 PM IST
India's captain Virat Kohli congratulates his Pakistan's counterparts Mohammad Rizwan and Babar Azam

नई दिल्ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इसी सप्ताह, रविवार को 35 साल के हो जाएंगे. भारतीय टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना अगला मुकाबला दो नवंबर को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ खेलना है. भारतीय टीम इसके बाद पांच नवंबर को कोहली के बर्थडे वाले दिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. कोहली इस टूर्नामेंट में अब तक एक शतक लगा चुके हैं और अगले कुछ मुकाबले में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है. भारत के आगे आने वाले मैचों से पहले कोहली को लेकर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने दुआ और भविष्यवाणी दोनों की है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिजवान से जब यह पूछा गया कि कोहली अपने जन्मदिन के मौके पर ईडन गार्डन्स में ही खेलेंगे. क्या उन्हें विश करना चाहेंगे? इसके जवाब में रिजवान ने कहा, ” मेरे दिल में विराट कोहली के लिए बहुत मोहब्बत है. ईश्वर उन्हें और शक्ति दे. वह इसी वर्ल्ड कप में अपना 49वां और 50वां शतक लगाएं.”

हार्दिक पांड्या को लेकर आया बड़ा अपडेट, World Cup में इस मैच से पहले वापसी मुश्किल

रिजवान की बातें अब भारतीय फैंस को खूब पसंद आ रहा है. रनचेज मास्टर कोहली वनडे क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरा करने से केवल दो ही शतक दूर हैं. कोहली से आगे भी सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही हैं, जिनके नाम वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 49 शतक हैं. विराट ने वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी, जोकि उनके वनडे करियर का 48वां शतक था. किंग कोहली अब सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने और वनडे में शतकों का अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ दो कदम दूर हैं.

कोहली के बर्थडे के लिए ईडन गार्डन्स में खास तैयारी

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन किंग कोहली के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारियों में जुटा है. कोहली के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खास तैयारी की गई है. खबरों के अनुसार मैच वाले दिन केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा. इसके अलावा 70 हजार दर्शक विराट का मास्क पहने होंगे और साथ ही ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.