
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
मोहम्मद रिजवान को बीते साल ही पाकिस्तान की वनडे टीम की कमान मिली थी, जिसमें उन्होंने उसे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज में जीत दिलाई. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उसे कप्तानी से हटा दिया है. PCB ने अगले महीने से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें रिजवान की जगह टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को नया कप्तान नियुक्त किया गया है.
पीसीबी ने सोमवार को कहा कि शाहीन 4 से 8 नवंबर तक फैसलाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व करेंगे. पीसीबी ने कहा कि शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाने का फैसला इस्लामाबाद में हुई बैठक में लिया गया जिसमें नेशनल सिलेक्टर्स, सलाहकार बोर्ड के सदस्य और सीमित ओवरों की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच माइक हेसन शामिल हुए.
बता दें इससे पहले इस लेफ्टआर्म तेज गेंदबाज शाहीन को 2023 के आखिर में राष्ट्रीय टी20 कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन न्यूजीलैंड में सिर्फ एक सीरीज के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था. उनकी जगह फिर से बाबर आजम को कप्तान बनाया गया था, जिन्होंने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का नेतृत्व किया था.
एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि यह हेसन ही थे, जो सलमान अली आगा को टी20 और शाहीन को वनडे टीम का कप्तान बनाने के पक्ष में थे. उनका मानना था कि लंबी अवधि के लिए कप्तान नियुक्त किए जाने से उन्हें मजबूत टीम तैयार करने में मदद मिलेगी. शाहीन ने पाकिस्तान के लिए 66 वनडे और 92 T20 मैच खेलने के अलावा 32 टेस्ट मैच भी खेले हैं.
पीसीबी पिछले दो वर्षों में लगातार कोच और कप्तान बदलता रहा है. उसने रिजवान को हटाने का कोई ठोस कारण नहीं बताया. रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 3-3 सीरीज तो जीतीं लेकिन उन्होंने कुल 20 वनडे में पाकिस्तान की कप्तानी की, जिसमें से टीम को सिर्फ 9 में ही जीत मिली. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका में भले वनडे सीरीज जीती लेकिन वह ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम को जीत नहीं दिला पाए. यहां पाकिस्तान का सबसे खराब परफॉर्मेंस रहा था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.