मिचेल मार्श की इस हरकत से मोहम्मद शमी को पहुंचा गहरा दुख, बोले- ऐसा कौन करता है

वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श इस ट्रॉफी पर पैर रखकर फोटो खिंचाते देखे गए. यह बात दुनिया भर के कई क्रिकेट फैन्स को नागवार गुजरी.

Published date india.com Published: November 24, 2023 10:17 AM IST
Mitchell Marsh Mohammed Shami @Twitter
मिशेल मार्श और मोहम्मद शमी @Twitter

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) मिचेल मार्श की इस हरकत से दुखी हैं, जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर फोटो खिंचाते दिखाई दे रहे हैं. मार्श की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें दुनिया भर से क्रिकेट फैन्स अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं. शमी ने भी इस प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ट्रॉफी के प्रति मार्श का सम्मान न देखकर बहुत आहत हुए हैं. इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 24 विकेट अपने नाम करने वाले शमी ने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका अदा की थी.

शमी ने वर्ल्ड कप के 7 मैच खेलकर 3 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किए. उन्हें टीम इंडिया के शुरुआती 4 मैचों में प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बनाया गया था. टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में अजेय रहते हुए पहुंची थी. यहां खिताबी मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप जीतने का उसका सपना तोड़ दिया.

शमी ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर मिचेल के पैर रखने की हरकत की निंदा करते हुए कहा, ‘मैं इससे दुखी हुआ हूं. इस ट्रॉफी के लिए दुनिया की सभी टीमें लड़ती हैं, इस ट्रॉफी को आप अपने सिर पर उठाना चाहते हो और उसी ट्रॉफी पर पैर रखना. इससे मैं खुश नहीं हूं.’ शमी एक कार्यक्रम से इतर रिपोर्टरों से बातचीत कर रहे थे.

इस मौके पर उन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी शानदार बॉलिंग पर भी बात की. घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘आमतौर पर गेंदबाज मैदान पर पहुंचने के बाद पिच को चेक करने जाते हैं. लेकिन मैं कभी भी पिच के करीब नहीं जाता हूं क्योंकि आप तभी पिच का मिजाज जान पाएंगे, जब आप उस पर बॉलिंग करेंगे. तो फिर अतिरिक्त दबाव क्यों लेना? यह सही है कि आप इसे सिंपल रखें, खुद को रिलेक्स्ड रखें और तभी आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.