Mohammed Shami Forgettable Return To Red Ball Cricket Leaks 100 Runs 2
दलीप ट्रॉफी: मोहम्मद शमी के लिए भुला देने वाली रही वापसी, सिर्फ इतने ओवर में लुटा दिए 100 रन
Mohammed Shami Duleep Trophy: शमी ने दलीप ट्रॉफी के जरिए रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की लेकिन वह प्रभावित नहीं कर पाए. शमी ने 23 ओवर में 100 रन दे दिए और सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया.
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी यादगार नहीं रही. वह दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वॉर्टरफाइनल में बहुत महंगे साबित हुए. शमी नौ महीने बाद लाल गेंद के फॉर्मेट में खेल रहे थे. नॉर्थ जोन के खिलाफ खेलते हुए ईस्ट जोन से शमी ने सिर्फ एक विकेट लिया.
दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 23 ओवर में 100 रन दिए. उनका इकॉनमीरेट 4.34 का रहा. उन्होंने सिर्फ साहिल लोथरा को आउट किया. शमी के साथ मनीषी ने गेंदबाजी का आगाज किया. उन्होंने 22.2 ओवर में 111 रन देकर छह विकेट लिए. वहीं सिराज सिंधु जसवाल ने 44 रन देकर दो विकेट लिए.
शमी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेला था. वहां उन्होंने दो पारियों में सात विकेट लिए थे. उन्होंने आखिरी भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच वर्ल्डटेस्टचैंपियनशिप 2023 के फाइनल में खेला था. 34 वर्षीय दाएं हाथ के इस पेसर को फिटनेस की वजह से इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुना गया था.
हाल ही शमी ने टेस्ट क्रिकेट से खुद को बाहर किए जाने पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि वह कड़ी मेहनत करते रहेंगे और टीम इंडिया में वापसी करेंगे.
उन्होंने न्यूज24 से कहा था, ‘अगर किसी को कोई समस्या है तो मुझे बताया. क्या मेरे रिटायरमेंट लेने से उनका जीवन कुछ बेहतर हो जाएगा? क्या मैं किसी के राह में रोड़ा बन गया हूं जो वे मुझे रिटायर होते देखना चाहते हैं? जिस दिन मैं बोर हो जाऊंगा मैं रिटायर हो जाऊंगा. आप मुझे नहीं चुनना चाहते लेकिन मैं कड़ी मेहनत करता रहूंगा. अगर आप मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं चुनेंगे तो मैं घरेलू क्रिकेट खेलूंगा. मैं कहीं-न-कहीं खेलता रहूंगा. रिटायरमेंट की बात तब आती है जब आप बोर महसूस करते हैं. मेरे साथ अभी ऐसी बात नहीं है.‘
Add India.com as a Preferred Source
शमी भारत के लिए आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे. और उन्होंने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे. उन्होंने पांच मैचों में नौ विकेट लिए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.