IND vs ENG: मोहम्मद शमी शुरुआती दो टेस्ट से हो सकते हैं बाहर, यह रही असली वजह

Mohammed Shami Injury update: शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन फिटनेस के कारण वह सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: January 8, 2024, 3:26 PM IST

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रॉ करने के बाद टीम इंडिया को अब 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं. शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन फिटनेस के कारण वह सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ” शमी ने अब तक अपनी गेंदबाजी का अभ्यास नहीं किया है. हालांकि अपनी फिटनेस साबित करने के लिए उन्हें एनसीए में रिपोर्ट करना होगा. उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में खेलना तय नहीं है.”

दक्षिण अफ्रीका के एक और बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट कहा अलविदा, भारत के खिलाफ खेला था आखिरी मैच

33 साल के शमी ने अब तक अपनी फिटनेस साबित नहीं की है और ना ही बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें फिटनेस क्लियरेंस नहीं दी है.हालांकि मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह टीम चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. लेकिन शमी को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि अपनी पूरी लय से गेंदबाजी करने के लिए वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है.

भारत vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

25 जनवरी – 29 जनवरी पहला टेस्ट – हैदराबाद
2 फरवरी – 06 फरवरी – दूसरा टेस्ट- विशाखापत्तनम
15 फरवरी – 19 फरवरी – तीसरा टेस्ट – राजकोट
23 फरवरी – 27 फरवरी – चौथा टेस्ट – रांची
07 मार्च- 11 मार्च – पांचवां टेस्ट – धर्मशाला.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.