
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) इन दिनों अपनी चोट से उबरकर मैदान पर वापसी के ट्रैक पर हैं. इस बीच शमी को अपनी बेटी की भी खूब याद आई और उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहान को बेटी से मिलाने का मैसेज किया, जिसे हसीन ने मान लिया और बेटी को पापा शमी से मिलने भेज दिया. हसीन जहान ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी है. इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट पर लंबी चौड़ी नसीहत भी दी है और शमी के सुधर जाने का भरोसा भी जताया है.
हसीन शमी के बेटी से मिलने की यह बात बताते-बताते यहीं नहीं रुक पाईं. उन्होंने यहां उन लोगों पर भी जमकर निशाना साधा है, जिन्होंने उनके और शमी के रिश्तों में गलतफहमियां पैदा कर दरार डालने का काम किया है. बता दें यह कपल करीब 6 साल से भी ज्यादा समय से एक-दूसरे से अलग रह रहा है और हसीन जहान ने उन पर मुकदमा भी किया हुआ है.
हसीन जहान ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर पहला मैसेज तब लिखा, जब शमी को ओर से उन्हें संदेश आया कि वह बेटी से मिलना चाहते हैं. इस पर हसीन ने लिखा, ‘आखिरकार शमी अहमद (मोहम्मद शमी) को बेटी से मिलना भी याद आ गया है वो भी 6 साल बाद. अल्लाह का शुक्र है कि देश में कानून है वरना अपराधी कभी भी इंसानियत दिखाता ही नहीं. आगे की खबर बेटी से मिलने के बाद होगी. कहां-कहां कैमरा लगेगा और क्या स्क्रिप्टिंग सीन बनेगी, पब्लिसिटी, सहानुभूति हासिल करने के लिए. अभी तो मैसेज ही मिले हैं. सच में बेटी से मिलना है या नहीं.. देखते हैं.’
उन्होंने अपनी पहली पोस्ट के इस कैप्शन में लिखा, ‘हाई कोर्ट में जल्दी सुनवाई होने वाली है. वहां पर ये बात आएगी ही कि जिम्मेदार बाप बेटी को जन्मदिन का गिफ्ट भेजना तो दूर की बात है, जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कॉल कर बात करना भी जरूरी नहीं समझता. और मीडिया पर झूठ पर झूठ इंटरव्यू देता है. कभी भी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने की कोशिश नहीं की. अब मैसेज आया है बेटी से मिलना है, मिलो तो सही.. बेटी को भी पता चले बाप भी है जो अहसान कभी नहीं किया. अल्लाह अगर सुधार दे और खुदकी जिम्मेदारी को समझे तो बहुत अच्छी बात है.’
इसके बाद हसीन ने करीब 4 घंटे बाद एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की और इस बार उन्होंने शमी के लिए कुछ पॉजिटिव होते हुए लिखा, ‘चलो अल्लाह का शुक्र है कि आखिरकार बेबो (शमी की बेटी) अपने पिता से मिलने के लिए गई. अल्लाह हर एक दुश्मन से और उसकी बुरी नजर से मेरी बेटी की हिफाजत करे.’
इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने और शमी के रिश्ते खराब करने वाले लोगों पर भी जमकर निशाना साधा है और अपने मन की भड़ास निकाली है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘आज तो शमा और हसीब को नींद नहीं आएगी. शमी अहमद को मुझसे और मेरी बेटी से दूर करने के झूठ, घटियापन और गंदगी किया और शमी अहमद के दिमाग में गंदगी, लालच घुसाया, लेकिन कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है. मैंने खामोशी से सब्र किया और खुदा के भरोसे सब कुछ सहती रही हूं, और देखो बाप बेटी आखिरकार मिल ही गए. अल्लाह ने चाहा तो शमी भी सुधर जाएगा इंशाअल्लाह. अल्लाह मेरे दुश्मनों के मुंह पर जूते मारेंगे इंशाअल्लाह मैं सब्र कर बैठी हूं. हसीब शमा और उमेश तुम्हारा हश्र अल्लाह जाने क्या होगा. तुम लोगों ने अपने लालच को पूरा करने के लिए मेरे पति को झूठे और गलत रास्ते में धकेला है. सबका हिसाब होगा इंशाअल्लाह. अब ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.