
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
बेंगलुरु. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मैदान पर वापसी में अभी समय लगेगा. उन्हें फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं माना जा रहा है. हालांकि उन्होंने भारत के बेंगलुरु टेस्ट के बाद कोच मोर्ने मोर्केल के सामने नेट में बॉलिंग की थी. लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने पैर में पट्टी बांधी हुई थी और वह अपने आधे रन अप से ही बॉलिंग कर रहे थे.
हालांकि उन्हें बुधवार से शुरू होने वाले बंगाल बनाम कर्नाटक मैच में खिलाए जाने की उम्मीद थी लेकिन बंगाल टीम ने एहतियात के तौर पर उन्हें टीम में शामिल नहीं किया है. बंगाल क्रिकेट संघ ने अगले दो मैचों (कर्नाटक और मध्य प्रदेश के खिलाफ) के लिए अपनी टीम का चयन किया है, जिसमें शमी को जगह नहीं मिली है.
इससे पहले उम्मीद थी यह तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिटनेस हासिल भारतीय टीम में जगह बना लेगा. लेकिन उनकी रिकवरी में देर होने के चलते ऐसा नहीं हो पाया है. शमी पिछले साल भारत में आयोजित हुए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से नहीं खेले हैं.
बंगाल बुधवार से यहां चिन्नास्वाममी स्टेडियम में कर्नाटक से भिड़ेगा जबकि 13 नवंबर से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलेगा. शमी से कर्नाटक के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद थी, जिससे कि वह वास्तविक मैच की स्थिति में अपनी फिटनेस का परीक्षण कर सकें. उन्होंने हाल में यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टेस्ट मैच के बाद नेट पर पूरी ताकत से गेंदबाजी की थी, हालांकि इस दौरान उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई थी.
उस दौरान भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल उन पर नजर रखे हुए थे. बाद में शमी ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह नेट पर शत प्रतिशत फिट महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा था, ‘मैं आधे रन अप के साथ गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं अपने शरीर पर बहुत अधिक दबाव नहीं डाल सकता. इसलिए हमने फैसला किया कि मैं उचित तरीके से गेंदबाजी करूंगा और मैंने अपना शत प्रतिशत दिया.’
शमी ने कहा, ‘इससे बहुत अच्छा लगा और परिणाम अच्छे हैं. उम्मीद है कि मैं जल्द ही वापसी करूंगा.’ शमी के अलावा बंगाल को सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन, विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की भी कमी खलेगी जो ऑस्ट्रेलिया में भारत ए टीम के साथ हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी टीम में नहीं चुना गया.
हालांकि मौजूदा घरेलू सत्र के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को दो मैच के लिए चुना गया है.
अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), रिद्धिमान साहा, सुदीप चटर्जी, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, शाकिर हबीब गांधी, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, इशान पोरेल, सूरज सिंधू जायसवाल, मोहम्मद कैफ, रोहित कुमार और ऋषव विवेक.
(एजेंसी: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.