
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इस साल वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली दिल तोड़ देने वाली हार पर पहली बार खुलकर बात की है. शमी ने कहा कि मेजबान टीम ने पूरे टूर्नामेंट में लय जारी रखने और फाइनल मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. शमी चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जा रहा है. इसका बाद दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. शमी ने विश्व के बाद से अब तक कोई मैच नहीं खेला है.
33 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि वे यह नहीं बता सकते कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान उनसे कहां गलती हुई. उन्होंने साथ ही कहा कि हम लोगों ने पता नहीं ऐसी क्या चीज की कि हमें इतना बड़ा हर्जाना भुगतना पड़ा.
शमी बुधवार को यूपी के मुरादाबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल की हार पर भी बात की. उन्होंने कहा, ” उस चीज का अफसोस पूरे भारत और सभी फैन्स को है. हम लोग पूरी कोशिश कर रहे थे कि जो मोंमेंटम शुरू से आखिरी तक बनाया है, उसे जारी रखें और फाइनल में भी रखें.”
भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, ” लेकिन यह चुभता तो है. इसे एक्सप्लेन नहीं किया जा सकता. आखिर में हमसे कहां पर गलती हो गई. पता नहीं हम लोगों ने क्या चीज ऐसी की जोकि हमें इतना बड़ा हर्जाना भुगतना पड़ा.”
#WATCH | Moradabad: On World Cup loss, Indian Cricketer Mohammed Shami says, “Whole nation was disappointed (when India lost World Cup). We tried hundred per cent to continue the momentum till the end that we had created and win the final. But…it cannot be explained, where we… pic.twitter.com/ZI2S8oUl8g
— ANI (@ANI) December 27, 2023
भारत को पिछले महीने 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही छठी बार विश्व कप जीत लिया. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 240 रन ही बना सकी थी, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 ओवरों में ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.