वर्ल्ड कप फाइनल: मोहम्मद शमी की मां बीमार, चक्कर की शिकायत के बाद हॉस्पिटल पहुंची

वर्ल्ड कप फाइनल मैच का अभी टॉस ही हुआ था कि स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मां अंजुम अरा को घबराहट और चक्कर महसूस हुए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया.

Published date india.com Published: November 19, 2023 6:27 PM IST
Mohammed Shami and Mother
मोहम्मद शमी @Twitter

नई दिल्ली. स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मां अंजुम अरा को आज अपने बेटे से भारत के लिए शानदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है. उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले यह दुआ भी की थी कि उनका बेटा अपने प्रदर्शन से फाइनल में भी देश को गौरवान्वित करेगा. इस बीच मैच का अभी टॉस ही हुआ था कि शमी की मां ने चक्कर और घबराहट की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

इससे पहले खबरें थीं कि इस स्टार तेज गेंदबाज का परिवार आज इस मैच का लुत्फ लेने के लिए अहमदाबाद रवाना होगा. लेकिन शमी के बड़े हसीब और उनका परिवार ही मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचा है. शमी की मां बीते एक-दो दिन से एंग्जाइटी से जूझ रही हैं और उन्हें रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाना था. लेकिन अभी तक यह कन्फर्म नहीं है कि उनकी मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है या नहीं.

शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ, जो विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल टीम के संभावितों में शामिल हैं. उन्होंने बताया कि वह फिलहाल मुंबई में हैं और उन्हें अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है.

इससे पहले शमी की मां ने रविवार को मैच की शुरुआत से पहले मीडिया के जरिए भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने कहा था कि वह (शमी) देश को गर्व करा रहा है. भगवान उनके लक्ष्य में कामयाब बनाए और ताकि वह वर्ल्ड कप घर लेकर आएं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वर्ल्ड कप मैच की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. टीम इंडिया अच्छी शुरुआत के बावजूद यहां लड़खड़ा गई और वह 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 240 रन ही बना पाई.

भारत की ओर से विराट कोहली (54) और केएल राहुल (66) ने हाफ सेंचुरी बनाई. लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ यह टारगेट सुरक्षित नहीं कहा जा सकता. अब मोहम्मद शमी और भारतीय गेंदबाजों को कमाल दिखाना होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.