इस बार सिर्फ बॉल से ही नहीं बैट से भी तैयार हैं मोहम्मद शमी, SMAT में बंगाल को QF में पहुंचाया

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बल्ले से भी धमाकेदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करने की कोशिश की है. क्या मिलेगा ऑस्ट्रेलिया का टिकट!

Published date india.com Updated: December 10, 2024 8:53 AM IST
Mohammed Shami And Mohammed Kaif
बंगाल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (बाएं) अपने छोटे भाई और साथी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ के साथ @Instagram

बेंगलुरु. भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से दूर घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेल रहे मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) शानदार फॉर्म में हैं. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में नेशनल टीम के सिलेक्टर्स को अपनी फिटनेस साबित करने के मकसद से खेल रहे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 8 मैचों में 9 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इतना ही नहीं सोमवार को चंडीगढ़ के खिलाफ नाबाद 32 रन भी ठोककर बल्ले से भी अपनी फॉर्म साबित करने की कोशिश की.

शमी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में भारतीय बॉलिंग अटैक का हिस्सा माना जा रहा था लेकिन वह समय पर फिट नहीं होने के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. अब जानकार उनकी फॉर्म और फिटनेस को देखकर तीसरे टेस्ट से पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने की सलाह दे रहे हैं.

इस बीच शमी ने सोमवार को खेले गए मैच में सिर्फ 17 बॉल में नाबाद 32 ठोककर टीम के लिए उपयोगी रन बनाए. इसकी बदौलत बंगाल ने चंडीगढ़ को 3 रन से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली. शमी ने 4 ओवर की बॉलिंग में एक विकेट भी अपने नाम किया. इस मैच में बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे, जिसमें शमी के अलावा करण लाल ने 33 रनों की पारी खेली.

इसके अलावा ऋतिक चटर्जी ने भी 12 गेंदों में 28 रनों की अच्छी पारी खेली. बंगाल की टीम ने 15.1ओवर तक सिर्फ 114 रन ही बना पाई थी और उनके 8 बल्लेबाज आउट हो चुके थे. हालांकि शमी ने पहले प्रदिप्त प्रमाणिक के साथ 24 रनों की अच्छी साझेदारी की और अंत में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए, बंगाल को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. 20वें ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ शमी ने दो सिक्सर और एक चौका लगाते हुए कुल 18 रन बटोरे.

इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम सिर्फ 156 रन ही बना पाई, जिसमें सायन घोष ने 30 रन देकर चार विकेट लिए. कनिष्क सेठ और शमी ने भी अच्छी किफायती गेंदबाजी की. बता दें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से शमी एक साल तक क्रिकेट मैदान से बाहर थे.

उन्हें चोट और सर्जरी के चलते अपना यह समय रिहैब में काटना पड़ा. उनकी फॉर्म पर कभी कोई सवालिया निशान नहीं थी. लेकिन उनकी चोट के साथ एहतियात बरतते हुए BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें अभी तक टेस्ट खेलने का सर्टीफिकेट नहीं दिया है. हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने बोर्ड की मेडिकल टीम से शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजने पर चर्चा जरूर की होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.