Shami on Arjuna Award: अर्जुन अवॉर्ड पाने के बाद क्या बोले मोहम्मद शमी? यहां जानिए

Mohammed Shami on Arjuna Award 2024: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने शमी देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान- अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले 58वें क्रिकेटर बने हैं.

Published date india.com Updated: January 9, 2024 5:20 PM IST
Mohammed Shami, Mohammed Shami News, Mohammed Shami bowler, Mohammed Shami Indian Pacer, Arjuna Award, Shami Arjuna award, Mohammed Shami news, Mohammed Shami Arjuna Award, Shami Arjuna Award, Arjuna Award, National Sports Awards, National Sports Awards 2023, Indian cricket team, cricket news, Arjuna award news, Arjuna Award list, full list of Arjuna award, mohammed shami arjuna award, khel ratna, Arjuna Award, President Droupadi Murmu, National Sports award, cricket news, latest cricket
President Droupadi Murmu presents Arjuna Award to Mohammed Shami during the National Sports Awards 2023 at the Rashtrapati Bhavan, in New Delhi. (Image: PTI)

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को मंगलवार (नौ जनवरी) को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) से सम्मानित किया गया. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने शमी देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान- अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले 58वें क्रिकेटर बने हैं. साल 1961 से लेकर अब तक 58 क्रिकेटरों को अर्जुन अवॉर्ड सम्मान मिल चुका है. इनमें 12 महिला क्रिकेटर्स भी शामिल हैं. अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद शमी ने अपने कोच, टीम साथियों और बीसीसीआई का शुक्रिया अदा किया है.

शमी से पहले शिखर धवन, मिताली राज, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज अर्जुन अवॉर्ड पा चुके हैं. टखने की चोट से उबर रहे शमी सम्मान हासिल करने के लिए समारोह में मौजूद थे. उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप में सात मैच में 24 विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने के बाद तेज गेंदबाज शमी ने एक्स पर लिखा, ”आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि राष्ट्रपति द्वारा मुझे प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे यहां तक ​​पहुंचने में मेरी मदद की और मेरे उतार-चढ़ाव सफर में हमेशा मेरा साथ दिया.”

उन्होंने आगे लिखा, ”इस पुरस्कार के लिए कोच, बीसीसीआई, टीम के साथियों, मेरे परिवार, स्टाफ को धन्यवाद और मेरे प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद. मेरी कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए धन्यवाद. मैं हमेशा अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा. एक बार फिर से सभी को धन्यवाद. अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले अन्य विजेताओं को भी बधाई.”

33 साल के शमी पिछले एक दशक से भारत के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं. शमी को पिछले साल विश्व कप 2023 के शुरुआती चार मैचों के लिए बाहर रखा गया था. उन्होंने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच हार्दिक पंड्या के बाहर होने के बाद खेला. पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उस मैच के बाद से शमी ने टूर्नामेंट में तीन बार पांच विकेट लिए. इनमें दो बार उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पंजा खोला. विश्व कप फाइनल के बाद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के व्हाइट-बॉल सीरीज से आराम दिया गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.