
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: केंद्र की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को पश्चिम बंगाल से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने का प्रस्ताव दिया है. मोहम्मद शमी पिछले साल वनडे विश्व कप 2023 में सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे. उन्हें हाल में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. हालांकि चोट के कारण शमी ने वनडे विश्व कप के बाद से अब तक कोई भी मैच नहीं खेला है. शमी के भाई मोहम्मद कैफ भी पश्चिम बंगाल से रणजी में खेलते हैं.
इंडिया टुडे टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व पहले ही शमी को प्रस्ताव भेज चुका है और माना जा रहा है कि चर्चा सकारात्मक रही है. यह भी समझा जाता है कि बंगाल में अल्पसंख्यक बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में शमी को चुनावी मैदान में उतारने से भाजपा की वहां से जीत की संभावना बढ़ सकती है. पश्चिम बंगाल से शमी का जुड़ाव होने की वजह से बीजेपी उन्हें वहीं से टिकट देने पर विचार कर रही है.
क्या RCB के कोच बनने जा रहे हैं एबी डिविलियर्स? IPL 2024 से पहले टीम साथी ने किया बड़ा खुलासा
भाजपा का मुख्य ध्यान शमी को बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारना होगा, जो संदेशखाली हिंसा के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. अभी इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की नुसरत जहां सांसद हैं और इसी संसदीय सीट के अंतर्गत संदेशखाली का इलाका भी आता है. हालांकि, अनुभवी तेज गेंदबाज शमी ने इसके लिए अब तक किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. यह पहली बार नहीं है, जब बंगाल के क्रिकेटर राजनीति में शामिल होने वाले हैं.
शमी से पहले, उनके एक समय बंगाल टीम के साथी रहे मनोज तिवारी और अशोक डिंडा राजनीति में शामिल हो चुके हैं. तिवारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद पश्चिम बंगाल में खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री हैं जबकि पूर्व तेज गेंदबाज डिंडा भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हुए पश्चिम बंगाल विधान सभा के सदस्य हैं.
लोकसभा चुनाव के लिए अभी आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल और मई में ये चुनाव हो सकत हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने हाल ही में 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.