
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान- अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) पाने वाले 58वें क्रिकेटर बन गए हैं. शमी को मंगलवार (9 जनवरी) को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शमी को इस पुरस्कार से नवाजा. शमी के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी अर्जुन अवॉर्ड दिया गया. 1961 से लेकर अब तक 58 क्रिकेटरों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. इनमें 12 महिला क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.
क्रिकेट के खेल में अर्जुन अवॉर्ड सबसे पहले 1961 में सलीम दुरानी (Salim Durani) को प्रदान किया गया था. अपनी जोरदार पॉवर हिटिंग के लिए जाने जाने वाले दुरानी ने 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी विरासत क्रिकेटरों को सदैव प्रेरित करती रहती है. संता रंगास्वामी (Shantha Rangaswamy) इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं. उन्हें 1976 में ये अवॉर्ड दिया गया था.
शमी से पहले शिखर धवन, मिताली राज, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज अर्जुन अवॉर्ड पा चुके हैं. टखने की चोट से उबर रहे शमी सम्मान हासिल करने के लिए समारोह में मौजूद थे. उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप में सात मैच में 24 विकेट चटकाए थे और भारत को फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
1961 से लेकर 2023 तक अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले क्रिकेटरों (महिला एवं पुरुष) की लिस्ट:
1961- सलीम दुरानी
1964- मंसूर अली खान पटौदी
1965- विजय मांजरेकर
1966- चंदू बोर्डे
1967- अजीत वाडेकर
1968- इरापल्ली अनंतराव श्रीनिवास
1969- बिशन सिंह बेदी
1970- दिलीप सरदेसाई
1971- श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन
1972- भागवत सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर और एकनाथ सोलकर
1975- सुनील गावस्कर
1976- शांता रंगास्वामी
1977-78- गुंडप्पा विश्वनाथ
1979-80- कपिल देव
1980-81- चेतन चौहान और सैयद किरमानी
1981- दिलीप वेंगसरकर
1982- मोहिंदर अमरनाथ
1983- डायना एडुल्जी
1984- रवि शास्त्री
1985- शुभांगी कुलकर्णी
1986- संध्या अग्रवाल और मोहम्मद अज़हरुद्दीन
1989- मदन लाल
1993- मनोज प्रभाकर और किरण मोरे
1994- सचिन तेंदुलकर
1995- अनिल कुंबले
1996- जवागल श्रीनाथ
1997- सौरव गांगुली और अजय जड़ेजा
1998- राहुल द्रविड़ और नयन मोंगिया
2000- वेंकटेश प्रसाद
2001- वीवीएस लक्ष्मण
2002- वीरेंद्र सहवाग
2003- मिताली राज और हरभजन सिंह
2005- अंजू जैन
2006- अंजुम चोपड़ा
2009- गौतम गंभीर
2010- झूलन गोस्वामी
2011- जहीर खान
2012- युवराज सिंह
2013- विराट कोहली
2014- रविचंद्रन अश्विन
2015- रोहित शर्मा
2016- अजिंक्य रहाणे
2017- हरमनप्रीत कौर और चेतेश्वर पुजारा
2018- स्मृति मंधाना
2019- रवींद्र जड़ेजा और पूनम यादव
2020- दीप्ति शर्मा और ईशांत शर्मा
2021- शिखर धवन
2023- मोहम्मद शमी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.