By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Mohammed Siraj Becomes The New No 1 Bowler In Odi Rankings
ICC Rankings: मोहम्मद सिराज बने ODI के नंबर-1 गेंदबाज, शाहीन अफरीदी को हुआ बड़ा नुकसान
वर्ल्ड कप 2023 के बीच मोहम्मद सिराज ने ICC रैंकिंग में जलवा बिखेर दिया है. सिराज वनडे क्रिकेट में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं.
मोहम्मद सिराज वनडे रैंकिंग में नए नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं. सिराज ने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है. सिराज के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज हैं. वहीं, भारत के मोहम्मद सिराज ने टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बनाई है. हालांकि जसप्रीत बुमराह को 1 स्थान का नुकसान हुआ है और वह 8वें स्थान पर लुढ़क गए हैं. टॉप-10 गेंदबाजों में भारत के 4 गेंदबाज शामिल हैं जिसमें कुलदीप यादव चौथे पर हैं.
पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी को धकेलते हुए सिराज ने नंबर-1 के स्थान पर कब्जा किया है. शाहीन सीधे टॉप से 5वें नंबर पर लुढ़क गए हैं. शाहीन के 658 रेटिंग पॉइंट हैं जबकि सिराज के 709 पाइंट्स हैं. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हैं. जंपा और कुलदीप के बीच सिर्फ 1 अंक का अंतर है.
More than the batsman,feel happy for the bowlers
4/5 in top 10 and 5/5 in top 20 🔥🔥#ICCRankings #CWC23 pic.twitter.com/77WzT4tkVv
— AB_Hi (@abhi_inthearc) November 8, 2023
वनडे रैंकिंग में भारत का दबदबा
- नंबर 1 टीम- टीम इंडिया
- नंबर 1 बल्लेबाज – गिल
- नंबर 1 गेंदबाज- सिराज
- नंबर 4 बल्लेबाज- कोहली
- नंबर 4 गेंदबाज-कुलदीप
- नंबर 6 बल्लेबाज – रोहित
- नंबर 8 गेंदबाज-बुमराह
- नंबर 10 गेंदबाज- शमी
- नंबर 10 ऑलराउंडर-जडेजा
A big day for India’s #CWC23 stars with two new No.1 players crowned in the latest @MRFWorldwide ICC Men’s ODI Player Rankings 😲
Details 👇https://t.co/nRyTqAP48u
— ICC (@ICC) November 8, 2023
भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय गेंदबाज पहले ही मैच से कहर बरपा रहे हैं. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं और लगातार 8 मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुकी है. मोहम्मद शमी भारत के लिए 16 विकेट अब तक वर्ल्ड कप में चटका चुके हैं. वहीं, बुमराह 15 विकेट झटक चुके हैं.
Also Read:
-
टेस्ट में बांग्लादेश से हार के बाद फिर अपना कप्तान बदलने की तैयारी में पाकिस्तान, बाबर आजम को फिर मिलेगी कमान
-
न्यूजीलैंड पर बांग्लादेश को जीत दिलाने वाले गेंदबाजों ने ICC रैंकिंग में मचाई हलचल, मुस्तफिजुर का नंबर देखकर नहीं होगा यकीन
-
बाबर आजम ने T20 में बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, विराट कोहली तक आसानी से नहीं तोड़ पाएंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें