
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
अहमदाबाद. वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार मिली. इसी के साथ भारत का यहां तीसरी बार वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया. इस हार के साथ ही पूरे देश और भारतीय खिलाड़ियों का दिल भी टूट गया और युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) भी यहां अपना दर्द किसी से छिपा नहीं पाए और मैच की आखिरी गेंद के साथ ही उनके आंसू छलक पड़े और उन्होंने सिर झुका लिया.
हालांकि उन्हें साथी खिलाड़ियों ने ढांढस बंधाई और उन्हें गले लगाकर और पीठ थपथपाकर इससे उबारने की कोशिश की. इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बनाए थे. पूरे टूर्नामेंट में बेखौफ खेल रही टीम इंडिया इस मैच में अपने रंग में नहीं दिखाई दी.
भारत की हार से हर भारतीय क्रिकेट फैन्स निराश हैं. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में बेखौफ खेल रही थी और उसने फाइनल मैच से पहले अपने सभी 10 मैच खेले थे और वह यहां अजेय टीम बनकर मैदान में उतरी थी. लेकिन वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने की आखिरी कदम से वह चूक गई.
यह तय है कि भारतीय टीम को यह हार अब लंबे वक्त तक सताएगी. इस हार ने वर्ल्ड कप 2003 की उस हार की यादें ताजा कर दीं, जब सौरव गांगुली के नेतृत्व में भारतीय टीम रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी वाली टीम से हारी थी. ऐसे में सिराज और भारतीय खिलाड़ियों का निराश होना समझ में आता है.
लेकिन मोहम्मद सिराज और बाकी भारतीय टीम को यहां सिर झुकाने और आंसू बहाने की जरूरत नहीं है. वह चैम्पियन टीम है और चैम्पियन की तरह खेली. टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार भारत के खेल को परिभाषित नहीं करता. भारत को यहां से आगे के लक्ष्य तय करने होंगे और फाइनल के दबाव से निपटने के तरीके सीखने होंगे. यहां हार मिली है तो वह कुछ सिखाकर भी जरूर गई होगी. इसलिए सिराज आज दुखी होने की जरूरत नहीं इससे सबक लेकिन आगे के टूर्नामेंट में चैम्पियन बनने का पाठ सीखने की जरूरत है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.