'पूरी रात नींद नहीं आई, यही सोचता रहा कि...'; IPL फाइनल के आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बचा पाए मोहित शर्मा सुनाई अपनी आपबीती

Written By: : Ezaz Ahmad
Updated Date:May 31, 2023 10:53 AM IST

Mohit Sharma breaks Silence On Last Over: गुजरात की हार के बाद मोहित अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रखा पाए और टीम की हार के बाद वह काफी इमोशनल हो गए.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटन्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा आखिरी ओवर में 13 रन का बचाव नहीं कर पाए. उन्होंने 20वें ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर केवल तीन रन खर्च किए, लेकिन अगली दो गेंदों पर वह छ्क्का और चौका खा बैठे.

Advertising
Advertising

मोहित ने ओवर की पहली चार गेंदे सही ठिकाने पर डाली थी. लेकिन अगली दो गेंदो पर कड़ा प्रहार कर जडेजा ने चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बना दिया. गुजरात की हार के बाद मोहित अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रखा पाए और टीम की हार के बाद वह काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि हार के उनकी रातों की नींद उड़ गई थी और वह सिर्फ यही सोचते रहे कि टीम को जीत दिलाने के लिए वह क्या-क्या कर सकते थे.

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, '' मैं जो करना चाहता था, उसे लेकर मैं बिल्कुल क्लियर था. मैंने नेट्स में ऐसी पस्थितियों का अभ्यास किया था और मैं पहले भी ऐसे पस्थितियों में गेंदबाजी कर चूका हूं. इसलिए मैंने कहा कि मुझे सभी यॉर्कर गेंदें करनी चाहिए. मैंने खुद को बैक किया.''

जडेजा के खिलाफ क्या था प्लान

मोहित ने अंतिम दो गेंदों पर जडेजा के खिलाफ अपनी प्लानिंग का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, मैं दौड़ा और फिर से (यॉर्कर) गेंदबाजी करने की कोशिश की. मैं सिर्फ अपना ध्यान केंद्रित करना चाहता था और खुद को बैक करना चाहता था. पूरे आईपीएल में मैंने यही किया है. गेंद वहीं गिरी जहां उसे नहीं गिरना चाहिए था और इस पर जडेजा को बल्ला भी लग गया. मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की.

मोहित इस सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए गेंद के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक थे. वह इस सीजन में 14 मैचों में 27 विकेट लेकर टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने हैं.

फाइनल मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के 46 गेंद में 97 रन की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए थे, बारिश की वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स को 15 ओवर में 171 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने आखिरी बॉल पर हासिल कर खिताब जीत लिया.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें