LSG को मैच जिताने के बाद मोहसिन खान ने हॉस्पिटल में भर्ती पिता को वीडियो कॉल पर पूछी ये बात

मोहसिन खान ने अंतिम ओवर में टिम डेविड को रोका और लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हराकर प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया.

Published date india.com Updated: May 18, 2023 6:11 PM IST
LSG को मैच जिताने के बाद मोहसिन खान ने हॉस्पिटल में भर्ती पिता को वीडियो कॉल पर पूछी ये बात

लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ शानदार आखिरी ओवर फेंककर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई. पिछले सीजन कंध की चोट की वजह से ज्यादा मौके ना मिलने के बाद ने आईपीएल 2023 में अच्छी वापसी है. मोहसिन के लिए ये सीजन और भी चुनौतीपूर्ण है चूंकि वो निजी जिंदगी में मुश्किलों से गुजर रहे हैं. मोहसिन के पिता फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत काफी खराब है जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है.

मुंबई के खिलाफ जीत के बाद भावुक मोहसिन ने अस्पताल में अपने पिता को वीडियो कॉल किया. मोहसिन खान के भाई अरमान ने इस वीडियो कॉल के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “भाई मोहसिन खुश थे और हमारे पिता को बेहतर महसूस कराने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने उनके (पिता) लिए मैच जीता. उन्होंने पूछा – ‘क्या आप खुश हैं, पापा?’ हमारे पिता ने उत्तर दिया – हा और वो मुस्कुरा रहे थे”.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मोहसिन के पिता मोशिन ने कहा, “मुझे उन पर बहुत गर्व है. अल्लाह उसे हमेशा खुश रखे. मैच जीता दिया उसने.”

मोहसिन के भाई ने कहा, “भाई ने हम सभी को गौरवान्वित किया. वो एक चैंपियन गेंदबाज हैं. पापा बहुत खुश हैं. वो रिकवर कर रहे हैं और जब मैच चल रहा था तो वो काफी उत्साहित दिख रहे थे. हमें नहीं पता था कि मैच का रुख ऐसा होगा और मोहसिन भाई आखिरी ओवर फेंकेंगे और मैच जीतेंगे.”

अरमान ने आगे कहा, “उनके (मुंबई इंडियंस) बल्लेबाज खतरनाक थे. 11 रन कुछ भी नहीं है. (कैमरून) ग्रीन और टिम (डेविड) जाने-माने बड़े हिटर और गेम चेंजर हैं, लेकिन मोहसिन भाई ने कुछ अच्छी गेंदें फेंकी. हम सब बहुत खुश हैं.”

खान ने अंतिम ओवर में टिम डेविड को रोका और लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हराकर प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मैच के बाद उन्होंने कहा, “ये एक कठिन समय रहा है क्योंकि मैं एक साल बाद खेलते हुए चोटिल हो गया था. मेरे पिता को कल आईसीयू से छुट्टी मिल गई और वो पिछले 10 दिनों से अस्पताल में थे और मैंने उनके लिए ये किया, वो देख रहे होंगे.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.