भारत को एशिया कप ट्रॉफी सौंपने को मोहसिन नकवी फिर तैयार, 10 नवंबर की तारीख भी बताई, क्या यह शर्त मानेगा BCCI!

मोहसिन नकवी ने बतौर ACC चीफ BCCI को जवाब देते हुए कहा है कि वह 10 नवंबर को वह एक समारोह में भारतीय कप्तान और BCCI के अधिकारी राजीव शुकला को आमंत्रित करने को तैयार हैं.

Published date india.com Updated: October 22, 2025 8:59 AM IST
Mohsin Naqvi PCB
मोहसिन नकवी, ACC और PCB के अध्यक्ष @X.com

28 सितंबर को एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम को अभी तक इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं मिला है. भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से यह खिताब लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नकवी यह ट्रॉफी अपने साथ ही स्टेडियम से बाहर ले गए. अब जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ACC को ई-मेल भेजकर यह खिताब उसे देने को कहा है, लेकिन नकवी अभी तक इस जिद पर अड़े हुए हैं कि एशिया कप का खिताब विजेता टीम को वही देंगे. वह पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं, जिसके चलते भारत उस शख्स यह खिताब नहीं लेना चाहता.

मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब एक विशेष समारोह में सौंपने की पेशकश की है. 10 नवंबर को दुबई में होने वाले एक कार्यक्रम में नकवी भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब सौंप सकते हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और एशियाई क्रिकेट परिषद के बीच कई पत्रों के आदान-प्रदान के बाद तय हुआ है. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी ने 10 नवंबर को ट्रॉफी सौंपने की बात कही है.

नकवी ने कराची में मीडिया से कहा, ‘बीसीसीआई के साथ कई पत्रों का आदान-प्रदान हुआ है, और एसीसी ने उन्हें सूचित किया है कि हम 10 नवंबर को दुबई में एक समारोह में ट्रॉफी लेने के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके खिलाड़ियों को बीसीसीआई अधिकारी राजीव शुक्ला के साथ आमंत्रित करने के लिए तैयार हैं.’

एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था. एसीसी अध्यक्ष की हैसियत से मोहसिन नकवी भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन भारतीय टीम ने नकवी से खिताब लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी को स्टेडियम से बाहर ले जाने का आदेश दिया और टीम इंडियाट्रॉफी लिए बिना ही लौट गई.

नकवी से खिताब न लेने की वजह उनका पाकिस्तान का गृह मंत्री होना है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बेहद खराब हैं. भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से एशिया कप के दौरान हुए तीन मैचों में हाथ भी नहीं मिलाया था.

पूर्व में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ईमेल के माध्यम से नकवी से भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब लौटाने की मांग की थी और जवाब न मिलने पर इस मामले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में उठाने की बात कही थी. आईसीसी बोर्ड की बैठक 4-7 नवंबर को दुबई में होने वाली है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.